141बें दिन किसान नेता गया प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में जारी रहा धरना
By mnnews24x7.com Sun, May 23rd 2021 मिसिरगवां समाचार
141बें दिन किसान नेता गया प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में जारी रहा धरना
========================
रीवा 23 मई 2021.. संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक किसान नेता शिव सिंह ने बताया कि किसान बिल के विरोध में दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में 141बें दिन ग्राम बिहरा में किसान नेता गया प्रसाद मिश्रा सिरमौर के नेतृत्व में दिया गया धरना धरने में कोविड-19 नवीन गाइडलाइन का पालन जारी रहा धरने में प्रमुख रूप से किसान श्यामलाल द्विवेदी कृष्णदीन सिंह सर्वेश सिंह आदि उपस्थित रहे
किसान नेता लालमणि त्रिपाठी के ऊपर दर्ज मामला वापस लिया जाए
========================
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बृहस्पति सिंह भागवत प्रसाद पांडे रामायण सिंह शिव सिंह कुंवर सिंह रामजीत सिंह गया प्रसाद मिश्रा ओमनारायण सिंह नरेंद्र सिंह सेंगर इंद्रजीत सिंह संखू शोभनाथ कुशवाहा अशोक सिंह फौजी यदुवंश प्रताप सिंह उमेश सिंह मिथिला सिंह अजय पांडे विश्वनाथ चोटीवाला तेजभान सिंह संतकुमार पटेल जयभान सिंह किसान शैलेंद्र भाई अभिषेक कुमार पटेल शिवपाल सिंह मोहम्मद आबिद राजू केशव शर्मा राजेश सिंह जरहा राजेंद्र सिंह बरा दलबीर सिंह छोटू हेमराज बधरा अनिल सिंह जवा सर्वेश सिंह रत्नेश सिंह शमशेर सिंह अनूप सिंह धोनी सचिन सिंह ने कहा कि रायपुर कर्चुलियान क्षेत्र के किसान नेता लालमणि त्रिपाठी जो विगत दिवस पानी की समस्या को लेकर पानी टंकी से पानी सप्लाई कराए जाने को लेकर पानी टंकी पर बैठकर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए धरना दे रहे थे धरना दौरान मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने शीघ्र पानी सप्लाई कराए जाने का आश्वासन देकर धरना तोड़वाया ज्ञापन लिया इसके बाद किसान नेता लालमणि त्रिपाठी के ऊपर कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन का अपराध पंजीबद्ध किया गया उक्त कार्यवाही को पक्षपातपूर्ण बताते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने पुलिस अधीक्षक रीवा को याद दिलाते हुए कहा कि विगत दिनों भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पूरे जिले में धरना दिया था इसी तरह अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित संपूर्ण जिले के थाना क्षेत्रों में धरना दिया था वैसे ही किसान नेता लालमणि त्रिपाठी पूर्व सूचना के अकेले धरना दे रहे थे ऐसे में उनके खिलाफ की गई कार्यवाही पक्षपातपूर्ण कार्यवाही है श्री त्रिपाठी के ऊपर दर्ज अपराधिक प्रकरण तत्काल वापस लिया जाए अन्यथा व्यापक स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी
भवदीय
शिव सिंह एडवोकेट
संयोजक
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं संयुक्त किसान मोर्चा रीवा संभाग मध्य प्रदेश मो.नं. 9893229788