दामाखेड़ा में विकासखंड स्तरीय बालिका क्रीडा प्रतियोगिता संपन्न। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा

By mnnews24x7.com Mon, Nov 1st 2021 मिसिरगवां समाचार     

Banner Slider
दामाखेड़ा में विकासखंड स्तरीय बालिका क्रीडा प्रतियोगिता संपन्न। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा
दामाखेड़ा में विकासखंड स्तरीय बालिका क्रीडा प्रतियोगिता संपन्न। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा



दामाखेड़ा में विकासखंड स्तरीय बालिका क्रीडा प्रतियोगिता संपन्न। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा
जिला बलौदा बाजार भाटापारा के विकासखंड सिमगा अंतर्गत ग्राम दामाखेड़ा में विकासखंड स्तरीय बालिका क्रीडा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया था। बालिका क्रीडा प्रतिभागियों के हौसला बुलंद करने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, क्रीडा परिसर में दौड़, खोखो, कबड्डी, रस्सी खींच एवं अन्य विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। श्री वर्मा द्वारा प्रतिभागी बच्चों के द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन के लिए प्रशंसा की गई। और कहा कि इस प्रकार के क्रीडा आयोजन से हमारी ग्रामीण क्षेत्रों में छुपे हुए प्रतिभा निखरकर सामने आएगी। जिससे ऐसे हुनर वाले बच्चों को आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर मिल पाएगा। खेल मैदान में क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। रेणुका अभिनव यदु जिला पंचायत सदस्य, सुनील महेश्वरी, सुशील शर्मा ,रामविलास साहू ,पूर्णिमा देवांगन, पूरण देवांगन, विवेक अग्रवाल, के के वर्मा, धर्मिन संतोष साहू, पवन टंडन , कोमल टंडन, मोतीलाल साहू, मोहन साहू , अशोक दुबे, गंगा ओगारे। उपस्थित रहे। दौड़ के अंतर्गत 100 मी की दौड़ में प्रथम स्थान पर संधिनि हिरमी, द्वितीय स्थान सरोजिनी चक्रवाय, तृतीय स्थान अंजलि चक्रवाय, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर संधिनी हीरमी, द्वितीय स्थान पर देविका सुहेला। तृतीय स्थान पर तारिणी बनसाकरा, 400 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान देविका वर्मा सूहेला, द्वितीय स्थान वर्षा तृतीय स्थान जागेश्वरी, 800 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान वर्षा निषाद बनस।करा, द्वितीय स्थान सीमा निषाद सिमगा, तृतीय स्थान हेमा रात्रे किरवई ने प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिता का मनोरंजन लेने हेतु भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर