महिला कांग्रेस ने गैस सिलेण्डर रख कर मंहगाई का किया विरोध

By mnnews24x7.com Fri, Mar 25th 2022 मिसिरगवां समाचार     

Banner Slider
महिला कांग्रेस ने गैस सिलेण्डर रख कर मंहगाई का किया विरोध
महिला कांग्रेस ने गैस सिलेण्डर रख कर मंहगाई का किया विरोध
महिला कांग्रेस ने गैस सिलेण्डर रख कर मंहगाई का किया विरोध
उमरिया खबर - आज गांधी चौक उमरिया में जिला महिला कांग्रेस उमरिया ने कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठो के साथ केन्द्र सरकार द्वारा लगातार गैस सिलेण्डर पेट्रोल,डीजल कैरोसीन व खाद्य पदार्थ अल्प वृद्धि के विरूद्ध गैस के सिलेण्डर रखकर धरना प्रदर्शन किया । जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला धुर्वे ने कहा कि मंहगाई पर सत्ता में आने वाले भारतीय जनता पार्टी की नरेन्द्र मोदी सरकार अपने वादे से मुकर कर देश की जनता को भीषण मंहगाई के भट्टी में झोकने का काम किया है । श्रीमती धुर्वे ने कहा कि ५ राज्यो के चुनाव संपन्न होने के पश्चात केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल/डीजल एवं रसोई गैस के साथ -साथ आम जन मानस से जुड़ी रोजमर्रा की चीजो में एक बार फिर मूल्य वृद्धि कर भीषण मंहगाई की गई है जिससे महिलाओ के रसोई का बजट बिगड़ा ही है साथ ही देश की जनता को मंहगाई की वजह से घर चलाना दूभर हो रहा है । उन्होने जनहित में केन्द्र सरकार से डीजल,पेट्रोल, रसोई गैस खाद्य पदार्थो व अन्य वस्तुओ के दाम कम करने की मांग की है । इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सिंह, श्रीमती सावित्री सिंह,रेखा सिंह राजकुमारी, निरंजन सिंह , नासिर अंसारी, ठाकुरदास , संतोष सिंह सेवादल, राजीव सिंह, नीरज सिंह,किशोर सिंह रघुनाथ सोनी, संतोष कोल, संतोष सिंह ,अशोक गौटिया, धीरेन्द्र सिंह विजेन्द्र सिंह, अयाज खान, एरास खान, अफजल खान सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता व महिला कांग्रेस की पदाधिकारी उपस्थित रही ।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर