त्योंथर में प्रसाद की तरह बंटी विधायक स्वेच्छानुदान राषि, चहेतों और परिवार को दिये गये लाखों रूपये

By mnnews24x7.com Mon, Sep 11th 2023 मिसिरगवां समाचार     

Banner Slider
त्योंथर में प्रसाद की तरह बंटी विधायक स्वेच्छानुदान राषि, चहेतों और परिवार को दिये गये लाखों रूपये
त्योंथर में प्रसाद की तरह बंटी विधायक स्वेच्छानुदान राषि, चहेतों और परिवार को दिये गये लाखों रूपये
हाल के दिनों में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायकों की मांग को ध्यान में रखते हुए स्वेच्छा अनुदान राशि 75 लाख कर दी। लेकिन मध्यप्रदेश के रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्वेच्छा अनुदान राशि में और अगर नजर दौड़ाए तो पता चलता है कि इस राशि को पंजीरी की तरह विधानसभा में अपने चहेतों को बांटा गया है। जिसमें कोई कपड़ा व्यापारी है तो कई किराना व्यापारी। यही नहीं इन व्यापारियों के परिवार के सदस्यों को भी राषि दी गई। यह स्वेच्छा अनुदान राशि विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की मदद करने के लिए दी जाती है। मुख्य रूप से यह राशि विधायकों को विधानसभा क्षेत्र में बीमारी के दौरान किसी की आर्थिक सहायता के लिए, या किसी आपदा के समय में सहायता के लिए उपलब्ध करवाने के लिए दी जाती है। लेकिन इसमें भी भेदभाव किया जा रहा है।

क्यों दी जाती है स्वेच्छानुदान राशि…..

स्वेच्छानुदान राशि के संबंध में अगर जानकारी ली जाए तो पता चलता है कि मुख्यमंत्री के साथ ही विधायकों को भी कुछ राशि दी जाती है। पूर्व में यह राशि 50 लाख रुपए थी। जिसे बाद में बढ़ाकर 75 लाख रुपए कर दिया गया। इस राशि से विधायक के पास बीमारी या फिर किसी दैवीय विपदा के समय सहायता के लिए पहुंचने वाले विधानसभा के लोगों की मदद करने के लिए दिया जाता है। माना जाता है कि विधायक अपने क्षेत्र के लोगों की दिल खोलकर उनके विपदा के समय सहयोगी हों।

स्वेच्छानुदान राशि सत्ता पक्ष और विपक्ष सभी विधायकों को प्राप्त होती है…

आज के समय में स्वेच्छानुदान राशि भी चेहरा देख कर दी जाने लगी है।

त्योंथर विधानसभा का आया मामला…जानकारी मिल रही है कि त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में कई परिवार के लोगों को उसके घर के हर सदस्य के खाते में थोड़ी-थोड़ी कर हजारों रुपए की राशि दे दी गई। वही बात अगर जरूरतमंदों की करें तो आज भी उनके हाथ खाली ही नजर आ रहे हैं। अगर लिस्ट पर नजर दौड़ाई जाय तो और भी कई ऐसे ममाले सामने आ सकते हैं।

किराना व्यापारी को स्वेच्छानुदान राशि…

त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के विधायक स्वेच्छानुदान राशि देने के मामले में इन दिनों चर्चा में है। मुख्यरूप से यह स्वेच्छा अनुदान राशि आर्थिक रूप से कमजोर या फिर बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति की सहायता स्वरूप दिया जाता है। लेकिन यहां त्योंथर विधायक ने स्वेच्छानुदान राशि किराना व्यापारी, कपड़ा व्यापारी और पूंजी पतियों को देने साथ ही उसके पूरे परिवार के ज्यादातर सदस्यों को दी गई। वही हालत यह है कि आज भी त्योंथर विधानसभा क्षेत्र के कई ऐसे जरूरतमंद परिवार हैं जिन्हें वास्तविक स्वेच्छानुदान राशि की जरूरत है लेकिन उन्हें यह राशि नहीं मिल पा रही है।

आखिर इसमें दोस किसका है उसके गरीब होने या फिर उसकी जरूरत का….

अगर सरकार द्वारा विधायक के माध्यम से गरीब जनता को दी जाने वाली सहायता वास्तविक लोगों को न मिले तो इसमें गरीब कैसे दोषी हो सकता है।कुछ ऐसे बटी त्योंथर विधायक द्वारा स्वेच्छानुदान राशि त्योंथर विधानसभा के विधायक श्यामलाल द्विवेदी के द्वारा दी गई स्वेच्छानुदान राशि की ओर देखें तो पता चलता है कि विधानसभा क्षेत्र में कुछ इस तरह बटी पंजीरी।

किराना दुकान संचालक को दी गई स्वेच्छानिधि..

संदीप कुमार गुप्ता पिता सुभाष चंद्र गुप्ता को वर्ष 2021, 22 और 23 में विधायक द्वारा स्वेच्छानुदान राशि दी गई। अगर कुल राशि की बात करें तो करीबन 80000 रुपए।

किराना दुकान संचालक को दी गई स्वेच्छानिधि राशि…

सुशील कुमार तिवारी पिता मोहित लाल तिवारी और उनके परिवार के खाते में भेजी गई कुल स्वेच्छानिधि लगभग 196000 रुपए।

कपड़ा दुकान संचालक को दी गई स्वेच्छानिधि..

उमाशंकर केसरवानी पिता पीतांबरलाल केसरवानी चाकघाट और परिवार के कई सदस्यों के खाते में तकरीबन 99000 हजार।

इसी तरह पूंजी पत्तियों को दी गई स्वेच्छानिधि जिनके नाम कुछ इस तरह हैं…

भदौरिया परिवार को स्वेच्छानिधि….

विवेक सिंह पिता भारत सिंह बघेड़ी चाकघाट परिवार सहित के खातों में वर्ष 2019 से वर्ष 2023 तक में कुल राशि लगभग 124000 रुपए।

मुखिया बघवारी विधायक स्वेच्छानिधि …

मुरलीधर उपाध्याय/रामबाबू उपाध्याय इनके और इनके परिवार के खातों में वर्ष 2019 से 2023 तक में कुल राशि लगभग 128000 रुपए।

इसी तरह तरह मनोज कुमार मांझी पिता रामप्रसाद मांझी निवासी बघेड़ी को और परिवार सहित दी गई स्वेच्छानुदान की राशि…


मध्यांचल बैंक चाकघाट के खाते में करीबन 95000 रुपए की स्वेच्छानुदान राशि दी गई है। यह राशि वर्ष 2019, 20, 21, 22 और 23 दी गई कुल राशि है। बघेड़ी चाकघाट निवासी संगीता देवी माझी पति मनोज कुमार मांझी को यूबीआई चाकघाट के बैंक खाते में वर्ष 2019, 20, 21 और 22 में सहायता स्वरूप 49000 रुपए दिए गए। वही अभमराज़ मांझी निवासी चाकघाट को करीबन 64000 रुपए वर्ष 2021, 22 और 23 में उनके खाते में दिए गए।

त्योंथर में प्रसाद की तरह बंटी विधायक स्वेच्छानुदान राशि

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर