लोकतंत्र का जिंदा रहना क्यों जरूरी है?
By mnnews24x7.com Thu, Apr 11th 2024 मिसिरगवां समाचार
लोकतंत्र का जिंदा रहना क्यों जरूरी है?
देश को आज़ाद हुये 75 वर्ष से अधिक हो गये। दशकों से हमारी आज़ादी, हमारा संविधान और हमारा लोकतंत्र पूरी दुनिया में सम्मान की नज़रों से देखा जाता रहा, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में देश के प्रबुद्ध लोगों द्वारा एक बात बार बार दोहराई जा रही है कि लोकतंत्र ख़तरे में है। कभी विपक्षी दलों ने, कभी स्वयंसेवी/सामाजिक संगठनों ने, कभी न्यायपालिका से जुड़े कुछ लोगों ने तो कभी लोकतंत्र के कमजोर होते स्तंभों ने यह बात प्रमुखता से उठाई है कि लोकतंत्र ख़तरे में है।
*आईये ! समझते हैं कि क्या बला है यह लोकतंत्र और हमें और आपको क्या फ़र्क़ पड़ता है यह ख़तरे में हो या नहीं ?*
👇👇👇
▶️ सिर्फ़ सरकार होना लोकतंत्र नहीं है, क्योंकि सरकारें तो उन देशों में भी होती हैं, जहां कुर्सी पर तानाशाह होते हैं।
▶️ सिर्फ़ सरकार होना लोकतंत्र नहीं है, क्योंकि सरकारें तो वहां भी होती हैं, जहां अभी भी सदियों से बादशाहतें कायम हैं।
▶️ सिर्फ़ सरकार होना लोकतंत्र नहीं है, क्योंकि सरकारें तो वहां भी होती हैं, जहां न चुनाव होते हैं, न ही जनता को वोट डालने का अधिकार होता है।
*तानाशाही, राजतंत्र और निरंकुश हुकूमतों में और भारत के लोकतंत्र में एक बड़ा फर्क है*
👇👇👇
✅ भारत में जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार के साथ साथ सरकार को निरंकुश और बेलगाम होने से रोकने के लिए जनता के ही द्वारा चुना हुआ विपक्ष भी है।
✅ मज़बूत और स्वस्थ्य लोकतंत्र में जनता के द्वारा चुनी हुई सरकारें सीधे सीधे जनता के प्रति जवाबदेह होती है।
*समझिये ! लोकतंत्र के क्या फ़ायदे हैं ?*
👉 ये लोकतंत्र ही है जिसमें आप हर पाँच साल में अपने मनपसंद की सरकार चुन सकते हैं।
👉 ये लोकतंत्र ही है, जिसमें आप अपने नेता से अपने हक़ का सवाल पूछ सकते हैं
👉 ये लोकतंत्र ही है जो इस देश के सबसे गरीब और सबसे अमीर आदमी को बराबरी का दर्जा देते हुये एक समान वोट, एक समान अधिकार, एक समान क़ानून और एक समान अधिकार देता है।
👉 ये लोकतंत्र ही है जो अमीर-गरीब, औरत-आदमी, क्षेत्रों-राज्यों, बोली-भाषाओं और जाति-धर्म में भेद नहीं करता है।
👉 ये लोकतंत्र ही है, जिसमें अगर आपके साथ कुछ ग़लत हो तो आप अपने हक के लिए अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं।
👉 ये लोकतंत्र ही है, जिसमें आप सरकार के गलत नीतियों का बिना डरे खुलकर विरोध कर सकते हैं।
👉 ये लोकतंत्र ही है, जो आपको अपने विचार और अपनी अभिव्यक्ति के साथ मज़बूती से खड़े होने की ताकत देता है
👉 यह लोकतंत्र ही है को आपको अपनी मर्ज़ी का खाने, पहनने और रहने की आज़ादी देता है।
*इसलिये याद रखियेगा*
👇👇👇
🔷 यदि आप समाज में सुरक्षित और इज्जत के साथ रह पा रहे हैं तो ये लोकतंत्र की देन है।
🔷 यदि आप न्याय के लिए कानूनी लड़ाई लड़ पा रहे हैं तो ये लोकतंत्र की देन है।
🔷 यदि आप अपने घर, परिवार और मित्रों के साथ अपने तरीक़े से जिंदगी जी पा रहे हैं तो ये लोकतंत्र की देन है।
*देश का दुर्भाग्य है कि जब से BJP सत्ता में आई है, भारत के गौरवशाली लोकतंत्र पर गंभीर खतरा मंडराने लगा है*👇👇👇
🟥 सत्ता के नशे में मस्त मोदी सरकार उस विरासत को मिटाना चाहती है, जिसने इस देश के हर नागरिक को उनका हक दिलाया है।
🟥 समाज के हाशिये पर पड़े लोगों को मान-सम्मान दिलाने वाले लोकतंत्र को BJP और RSS कुचलना चाहती है।
🟥 आज लोकतंत्र का चौथा स्तंम्भ कहे जाने वाली जिस मीडिया को सरकार से सवाल पूछना चाहिए था वो सरकार की तानाशाही का खुलकर समर्थन कर रही है।
🟥 लोकतंत्र के होने से किसी पार्टी को फायदा नहीं है, मगर लोकतंत्र के न होने से इस देश के हर आम आदमी का नुकसान होगा।
*सोचिए ! अगर लोकतंत्र नहीं रहा तो-*
👇👇
🔘 हमारी आजादी खत्म हो जाएगी
🔘 हमारे अधिकार छीन लिए जाएंगे
🔘 जनता को तानाशाह आदेश देगा
🔘 वोट के अधिकार छीन लिए जाएंगे
🔘 हम सब बंधुआ मजदूर बन जायेंगे।
🇮🇳 *याद करिए वो दिन जब देश में अंग्रेजों का शासन था, कितने अधिकार मिले थे हमको ? जिस लोकतंत्र के लिए हमारे पूर्वजों ने अपनी जान दे दी, जिस लोकतंत्र के लिए भगत सिंह और चन्द्रशेखर आजाद ने गोलियां खाई, उस लोकतंत्र को भाजपा खत्म करना चाहती है।* 🇮🇳
याद रखिएगा ! जिस दिन लोकतंत्र खत्म होगा, सबसे ज्यादा दुर्दशा जनता की होगी। आज जो आजादी मिली है, सब एक झटके में छिन जाएगी। लोकतंत्र ख़त्म होने पर आप जनता से गुलाम बन जाएँगे।
*लोकतंत्र को जिंदा रखना न केवल हम सबका फर्ज है, बल्कि हमारे राष्ट्र के प्रति हमारा कर्तव्य और हमारे अपने पूर्वजों के प्रति हमारी जवाबदेही भी है।* 💐💐🙏🙏