112बे दिन किसान अंजनी सिंह कचूर के नेतृत्व में जारी रहा धरना
By mnnews24x7.com Sat, Apr 24th 2021 मिसिरगवां समाचार
112बे दिन किसान अंजनी सिंह कचूर के नेतृत्व में जारी रहा धरना
=====================
रीवा 24 अप्रैल 2021.. संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक किसान नेता शिव सिंह ने बताया कि किसान बिल के विरोध में दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में 112बें दिन ग्राम बिहरा में किसान अंजनी सिंह कचूर के नेतृत्व में दिया गया धरना धरने में कोविड-19 नवीन गाइडलाइन का पालन जारी रहा धरने में प्रमुख रूप से किसान महिला श्रीमती कैलाश सिंह ममता सिंह अंजली सिंह उपस्थित रही
किसान अनाज नहीं पैदा करता तो देश को नोट खिलाकर जिंदा नहीं रख सकती सरकार
========================
संयुक्त किसान मोर्चा के नेता शिव सिंह कुंवर सिंह रामजीत सिंह उमेश सिंह इंद्रजीत सिंह शोभनाथ कुशवाहा अजय पांडे केशव शर्मा अभिषेक कुमार पटेल अनूप सिंह धोनी ने मोदी सरकार को आगाह करते हुए कहा कि किसान यदि अनाज नहीं पैदा करेगा तो सरकार देश को नोट खिलाकर जिंदा नहीं रख सकती आज इस कोरोना महामारी संकट में प्रधानमंत्री ने मई-जून माह में देश के 80 करोड़ नागरिकों को मुफ्त अनाज देने की घोषणा किया संयुक्त किसान मोर्चा इसका स्वागत करता है लेकिन सरकार को गंभीरता से सोचना चाहिए यदि किसान अनाज नहीं पैदा करता तो सरकार क्या ऐसी घोषणा करने की हिम्मत रखती नेताओं ने यह भी कहा कि ऐसे हालात पैदा करने के लिए सरकार स्वयं जिम्मेदार हैं आज देश में ऑक्सीजन हॉस्पिटल बेड वेंटिलेटर वैक्सीन की कमी के साथ प्रोडक्शन रोजगार नौकरी आर्थिक मंदी का माहौल है अब केवल किसान ही ऐसा महापुरुष है जिसके कारण यह देश बचेगा और अंत तक इस देश का किसान ही बचेगा आज यदि देश के अंदर अनाज न होता तो चारदीवारी के अंदर बैठकर प्रधानमंत्री की हिम्मत नहीं थी ऐसी घोषणा करने की कि हम 2 महीने का भोजन मुफ्त देंगे इसलिए सरकार को शर्म करनी चाहिए अंतरात्मा से सोचना चाहिए कि आज वही देश का किसान विगत 5 महीनों से सड़कों पर फसल का उचित मूल्य लेने एवं काले कानून वापस करने आंदोलित है सरकार को गंभीर होकर किसानों से बात करनी चाहिए समाधान निकालना चाहिए यदि सरकार ऐसा नहीं करती तो किसान यह चेतावनी भी देता है कि जिस दिन किसान अनाज अपने घरों में रोक देगा तो संसद के ताले बंद हो जाएंगे
भवदीय
शिव सिंह एडवोकेट
संयोजक
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं संयुक्त किसान मोर्चा रीवा संभाग मध्य प्रदेश मो.नं. 9893229788