आधुनिक राष्ट्र के निर्माता प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को जिला कांग्रेस किया याद, दी श्रद्धांजलि--

By mnnews24x7.com Wed, May 27th 2020 मिसिरगवां समाचार     


आधुनिक राष्ट्र के निर्माता प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को जिला कांग्रेस किया याद, दी श्रद्धांजलि--
रीवा, 27 मई/
आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाले, आधुनिक राष्ट्र के निर्माता, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतान्त्रिक गणतन्त्र के वास्तुकार एवं उत्कृष्ट लेखक, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर शहर कांग्रेस कार्यालय रीवा में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व को याद करते हुए जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू , प्रदेश महासचिव डीपी सिंह , कुंवर सिंह , लखनलाल खंडेलवाल, रमाशंकर सिंह, ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री होने के साथ ही पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता भी कहे जाते हैं. देश की आजादी से लेकर आजाद भारत को समृद्ध बनाने तक में पंंडित नेहरू का अहम योगदान रहा है. आजादी से पहले पं‍डित नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी. आजादी की लड़ाई के चलते उन्हें 9 बार जेल जाना पड़ा था. वहीं, भारत के आजाद होने के बाद पंडित नेहरू ने शिक्षा, सामाजिक सुधार, आर्थिक क्षेत्र, राष्ट्रीय सुरक्षा और औद्योगीकरण सहित कई क्षेत्रों में किया. पंडित जवाहरलाल नेहरू अपने विचारों और अपने उल्लेखनीय कार्यों की वजह से ही महान बने. आजादी के बाद नेहरू ने देश की तस्वीर बदलने के लिए कई कड़े फैसले लिए आज जो यह कहते हैं कि आजादी के बाद 70 सालों में देश मे क्या हुआ तो उन्हें नेहरू जी के कार्यो को बताने की जरूरत नही आज मजदूर, किसान, व्यपारियो की स्थिति व केंद्र सरकार के कार्यो की तस्वीर देखनी चाहिए। इस दौरान श्रीप्रकाश तोमर , ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नामदेव, अनिल मिश्रा, यूथ कांग्रेस वसीम खान, जुबेर खान, सेवादल यंग ब्रिगेड निशांत सिंह, राजेश नामदेव, आसिफ अंसारी, उमेश वर्मा, सागर कछावह, श्याम निरंकारी, विशाल कुशवाहा, अविनाश पासी सहित कांग्रेसजन उपस्थित होकर प्रथम प्रधानमंत्री को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की,।
भवदीय-
श्रीप्रकाश तोमर
शहर कांग्रेस रीवा

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर