*पूर्व महापौर आशा सिंह के निधन पर जिला कांग्रेस ने जताया शोक-*

By mnnews24x7.com Mon, Jun 15th 2020 मिसिरगवां समाचार     

*पूर्व महापौर आशा सिंह के निधन पर जिला कांग्रेस ने जताया शोक-*
रीवा, 15 जून/ शहर के पूर्व महापौर श्रीमती आशा सिंह के आकस्मिक मैदान पर जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ला भगत, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू, प्रदेश महासचिव डीपी सिंह, प्रदेश महासचिव देवदत्त सोनी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रमाशंकर सिंह, गिरीश सिंह, लखन लाल खंडेलवाल, मखदूम खान, श्रीप्रकाश तोमर एडवोकेट, हरिनाथ पटेल प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी, अनिल मिश्रा, मनीष नामदेव, शिवेंद्र सिंह बघेल, अंकित सिंह बघेल, अनूप सिंह चंदेल, वसीम खान, जुबेर खान, निशांत सिंह, राजेश नामदेव पूर्व पार्षद उमेश वर्मा, राजेंद्र महिंद्रा, राजेंद्र विश्वकर्मा, नागेंद्र वर्मा, सौरभ शुक्ला, विशाल, प्रभात सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती सिंह महापौर रहने के दौरान शहर के लोगों को अपना मानकर उनके दुख दर्द में शरीक होती थी और शहर की जो भी समस्याएं उनके संज्ञान में आई उसे एक सच्चे जनप्रतिनिधि के नाते सभी से सहयोग लेकर पूर्ण कराने का प्रयास किया। श्रीमती सिंह का निधन रीवा शहर के लिए अपूर्ण क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवार जनों को इस दुखद घटना को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर