सचिव स्वास्थ्य विभाग डॉ. भार्गव ने लिया किल-कोरोना अभियान का जायजा सचिव स्वास्थ्य ने किया रायपुर कर्चुलियान तथा मनगवां चिकित्सालय का निरीक्षण

By mnnews24x7.com Wed, Jul 15th 2020 मिसिरगवां समाचार     

सचिव स्वास्थ्य विभाग डॉ. भार्गव ने लिया किल-कोरोना अभियान का जायजा
सचिव स्वास्थ्य ने किया रायपुर कर्चुलियान तथा मनगवां चिकित्सालय का निरीक्षण

रीवा 14 जुलाई 2020. किल-कोरोना अभियान की समीक्षा के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव डॉ. अशोक कुमार भार्गव दो दिवसीय प्रवास पर रीवा आये। डॉ. भार्गव ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संभागीय बैठक में किल-कोरोना अभियान की समीक्षा की। बैठक से पहले सचिव डॉ. भार्गव ने ग्राम रामनई का भ्रमण कर आमजनों तथा सर्वे दलों से अभियान की जानकारी ली। उन्होंने रायपुर कर्चुलियान तथा मनगवां में शासकीय अस्पतालों का निरीक्षण किया। मनगवां अस्पताल में बिना सूचना के कार्य से अनुपस्थित आयुष चिकित्सक डॉ. सुनीता त्रिपाठी को सचिव डॉ. भार्गव ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिये। भ्रमण के समय कलेक्टर इलैयाराजा टी, संयुक्त नियंत्रक स्वास्थ्य अभिषेक दुबे, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. अनंत मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस पाण्डेय, उप संचालक स्वास्थ्य डॉ. इन्द्रजीत सिकरवार, उप संचालक डॉ. एनपी पाठक, उप संचालक डॉ. संजीव शुक्ला एवं अन्य अधिकारी उनके साथ रहे।
सचिव डॉ. भार्गव ने ग्राम रामनई में कई घरों का भ्रमण करके किल-कोरोना अभियान के दौरान किये जा रहे घर-घर सर्वे की जानकारी ली। लोगों ने बताया कि सर्वे दल द्वारा ठीक से जांच की जा रही है। सचिव ने बिना ग्लव्स पहने जांच कार्य कर रहे स्वास्थ्य कार्यकर्ता राजेन्द्र तिवारी को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने रायपुर कर्चुलियान चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों तथा पोषण पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपचार कराने आये कई रोगियों से किल-कोरोना अभियान की जानकारी ली। ग्राम बदउआं की भागवती साकेत तथा जोगिनिहाई की सना बानो ने बताया कि उनके घरों में सर्वे दल नहीं पहुंचा है। सचिव डॉ. भार्गव ने सर्वे में लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। किल-कोरोना अभियान का प्लान ठीक से न बनाने तथा जानकारी न दर्ज करने पर डॉ. भार्गव ने बीपीएम रायपुर कर्चुलियान संदीप पटेल को वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस देने के निर्देश दिये।
सचिव डॉ. भार्गव द्वारा मनगवां स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बीएमओ को अस्पताल की प्रमुख दीवारों में विभिन्न प्रचार-प्रसार सामग्री प्रदर्शित करने के निर्देश दिये। फीवर क्लीनिक का बोर्ड न लगा होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने दवाओं के सुरक्षित भंडारण, अस्पताल की नियमित साफ-सफाई तथा अभिलेखों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिये।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर