सचिव डॉ. भार्गव ने शहरी क्षेत्र में किल-कोरोना अभियान का लिया जायजा

By mnnews24x7.com Wed, Jul 15th 2020 मिसिरगवां समाचार     

सचिव डॉ. भार्गव ने शहरी क्षेत्र में किल-कोरोना अभियान का लिया जायजा

रीवा 14 जुलाई 2020. किल कोरोना अभियान की समीक्षा के लिये दो दिवसीय प्रवास पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव डॉ. अशोक कुमार भार्गव रीवा पहुंचे। उन्होंने रीवा नगर निगम क्षेत्र के निपनिया मोहल्ले में अनुसूचित जाति बहुल बस्ती में अभियान का जायजा लिया। उन्होंने कई घरों में जाकर लोगों से अभियान के दौरान स्वास्थ्य सर्वेक्षण की जानकारी ली। लोगों ने बताया कि सर्वे दल द्वारा तापमान लेकर तथा अन्य उपकरणों से जांच करके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई है। जो व्यक्ति बीमार मिले उन्हें दवायें भी दी गई हैं। निरीक्षण के समय कलेक्टर इलैयाराजा टी, संयुक्त नियंत्रक स्वास्थ्य अभिषेक दुबे, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. अनंत मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस पाण्डेय, उप संचालक स्वास्थ्य डॉ. इन्द्रजीत सिकरवार, उप संचालक डॉ. एनपी पाठक, उप संचालक डॉ. संजीव शुक्ला एवं अन्य अधिकारी उनके साथ रहे।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर