सीएमओ जीएमएच सहित दोषियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की जाए.... शिव सिंह

By mnnews24x7.com Mon, Aug 10th 2020 मिसिरगवां समाचार     

सीएमओ जीएमएच सहित दोषियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की जाए.... शिव सिंह
===================
रीवा 10 अगस्त 2020.. मृतक कोरोना पॉजिटिव बेलहाई मऊगंज निवासी विवेक कुशवाहा का शव संजय गांधी हॉस्पिटल रीवा से गायब किए जाने पर सीएमओ सहित जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जनता दल सेक्यूलर के प्रदेश अध्यक्ष शिव सिंह एडवोकेट ने एफ आई आर दर्ज किए जाने की मांग करते हुए कहा कि संजय गांधी प्रबंधन का यह बेहद निंदनीय कृत्य है जिसमें किसी भी दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए परिजनों ने मृतक विवेक को जब देखना चाहा तो उसकी जगह मृतक 75 वर्षीय वृद्ध को दिखाया गया मृतक विवेक के परिजनों ने शरीर के किडनी सहित प्रमुख अंगों को निकालने का भी पूर्ण अंदेशा व्यक्त किया है लेकिन अभी तक जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों ने संजय गांधी हॉस्पिटल के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं किया जिससे साफ जाहिर होता है कि सत्ता सरकार के इशारे पर प्रशासन दोषियों को बचाना चाहता है
भवदीय
शिव सिंह एडवोकेट
प्रदेश अध्यक्ष जनता दल सेक्यूलर मध्य प्रदेश

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर