*_कोरोना पाॅजिटिव मृतक विवेक कुशवाहा के गायब होने एवं डाॅ0 राकेश पटेल के निलम्बन के सम्बन्ध में रीवा प्रशासन एवं हास्पिटल प्रबंधन से कुछ*_

By mnnews24x7.com Thu, Aug 13th 2020 मिसिरगवां समाचार     

*_कोरोना पाॅजिटिव मृतक विवेक कुशवाहा के गायब होने एवं डाॅ0 राकेश पटेल के निलम्बन के सम्बन्ध में रीवा प्रशासन एवं हास्पिटल प्रबंधन से कुछ*_

*सवाल*

1. मृतक विवेक कुशवाहा की कोविड-19 की जाॅच कराई गई थी कि नहीं, यदि कराई गई तो कहां से कराई गई, रिपोर्ट निगेटिव थी की पाॅजिटिव ?
2. मृतक की बाॅडी पी.एम. के बाद सील करने के पहले परिजनों को दिखाई गई कि नहीं ?
3. हास्पिटल के अन्दर मरीज की मृत्यु के बाद अन्य कार्यवाहियों के लिये कौन जवाबदेह होता है ?
4. कोरोना से मृत्यु के बाद बाॅडी कहां भेजना है, पी.एम. कराना है कि नहीं किसकी जिम्मेदारी होती है ?
5. मृतक की बाॅडी सील करना है, टैग लगाना है, मर्चुरी मे शिप्ट कर पी.एम. कराना है किसकी जिम्मेदारी है ?
6. मृतक की बाॅडी पी.एम. उपरांत परिजनों को देना है या नगर पालिक निगम को सौपना है यह किसकी जिम्मेदारी है ?
7. विवेक की बाॅडी सील करते एवं टैग लगाते समय कौन-कौन अधिकारी, कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहें ?
8. मृतक विवेक कुशवाहा की बाॅडी आई.सी.यू. से कौन-कौन कर्मचारी बाहर ले गयें ?
9. एस.जी.एम.एच. हास्पिटल रीवा में सी.सी.टी.व्ही. कैमरे लगे हैं कि नहीं, यदि लगे हैं तो कोरोना आई.सी.यू. से लेकर बाॅडी को मर्चुरी तक ले जाते वक्त की सी.सी.टी.व्ही. फुटेज मौजूद है कि नहीं ?
10. मृतक विवेक कुशवाहा की बाॅडी तलाशने के सम्बन्ध में अभी तक प्रत्येक दिवसों मे पुलिस एवं जिला प्रशासन तथा हास्पिटल प्रबंधन ने क्या-क्या कार्यवाहियां किया ?
11. सी.एम.ओ. जी.एम.एच. एवं प्रबंधन की क्या जिम्मेदारियां होती हैं ?
12. कोरोना प्रभारी की क्या जिम्मेदारियां हैं ?
13. चिकित्सा सेवा मे लगे डाॅ0 की क्या जिम्मेदरी होती है वह कब तक मरीज के प्रति जवाबदेह होता है ?
14. रीवा कमिश्नर या कलेक्टर द्वारा डाॅ0 राकेश पटेल को कोई कारण बताओ नोटिस जारी किया गया कि नहीं ? यदि नहीं तो क्यों ?
15. एस.जी.एम.एच. अस्पताल रीवा के सी.एम.ओ. एवं कोरोना प्रभारी सहित प्रबंधन के अधिकारियों, कर्मचारियों को विवेक कुशवाहा की बाॅडी गायब हो जाने के सम्बन्ध में कोई नोटिस जारी की गई कि नहीं ?

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर