*घर-घर राम के आदर्श को पहुंचाने वाले भारत रत्न राजीव को जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, सेवादल ने दी सलामी-*

By mnnews24x7.com Thu, Aug 20th 2020 मिसिरगवां समाचार     


*घर-घर राम के आदर्श को पहुंचाने वाले भारत रत्न राजीव को जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, सेवादल ने दी सलामी-*--
रीवा, 20 अगस्त/ भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव जी की 75 वी जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में सिरमौर चौराहा स्थित राजीव जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी अमर रहे कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे के साथ संचार क्रांति के जनक युवाओं को सत्ता का केंद्र बिंदु बनाने वाले राजीव जी के विचारों पर कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान सेवादल यूथ ब्रिगेड ने संगठन के स्थापना दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में प्रिय नेता स्वर्गीय राजीव जी को गार्ड ऑफ ऑनर देखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रियुगी नारायण शुक्ला भगत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री डॉ मुजीब खान, वरिष्ठ नेता शिव प्रसाद प्रधान, कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश सिंह, मखदूम खान, रमाशंकर सिंह, वसीम राजा ने कहा कि राजीव जी पायलट होने के बाद विषम परिस्थिति में देश की बागडोर संभालते ही देश को संचार क्रांति के रूप में स्थापित कर विश्व के समक्ष भारत की बड़ी उपस्थिति दर्ज कराया, भगवान राम जी के जन्म स्थान में स्थापित विवादित स्थल का ताला खुलवा कर राम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त किया, दूरदर्शन के माध्यम से घर-घर राम के आदर्श को पहुंचाने वाले स्वर्गीय राजीव जी युवाओं को सत्ता में भागीदारी के लिए मताधिकार उम्र 18 वर्ष कर गांधी जी के पंचायती राज सपने को साकार करने के लिए त्रिस्तरीय पंचायत प्रणाली लागू की आज यदि राजीव जी होते तो देश का संविधान और लोकतंत्र में खतरे की तलवार ना लटकती होती, देश का दुर्भाग्य था की राजीव जी को आतंकवादियों ने सदा के लिए छीन लिया । तदुपरांत राजीव जी की प्रतिमा स्थल के पास लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मास्क वितरित किया गया तथा लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की गई श्रद्धांजलि सभा मैं प्रमुख रूप से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नामदेव अनिल मिश्रा श्रीप्रकाश तोमर राम कीर्ति शर्मा लियाकत अली प्रवक्ता मनोज अग्रवाल, अमित अग्निहोत्री, राजकुमार सरार्फ, सेवादल अध्यक्ष विमल पांडे, आनंद कुशवाहा, निशांत सिंह, अजय तिवारी, अमित चतुर्वेदी, रवि तिवारी, श्याम निरंकारी, मोहसिन खान, गुले अंसार, राजेश नामदेव, पूर्व पार्षद उमेश वर्मा, आसिफ अंसारी, वसीम खान प्रभात, विशाल, लल्लू यादव आदित्य त्रिपाठी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व सेवा दल के यूथ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
*बॉक्स*
*राजीव जी के जयंती पर जिला कांग्रेस ने प्रशासन को सौंपा मास्क-*
भारत रत्न राजीव जी के जयंती अवसर पर जिले के लोगों को कोरोना से बचाने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रियुगी नारायण शुक्ला भगत शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू प्रदेश महासचिव डीपी सिंह कार्यकारी अध्यक्ष रमाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में कलेक्टर इलैयाराजा टी के प्रतिनिधि नगर निगम प्रशासन को साडे 10000 से अधिक मास्क सौंपा गया इस दौरान जिला कांग्रेस के अध्यक्ष प्रतिनिधि कार्यकारी अध्यक्ष मखदूम खान श्रीप्रकाश तोमर ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नामदेव अनिल मिश्रा आसिफा अंसारी मोहसिन खान रवि सिंह प्रभात कुशवाहा लल्लू यादव उपस्थित रहकर नगर निगम के प्रतिनिधि संपत्ति अधिकारी अशोक सिंह को मास्क बंडल सौंपा ।
भवदीय-
श्रीप्रकाश तोमर

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर