*जनता के खुशहाली हेतु गणेश बन्दना के साथ कांग्रेस कार्यालय में किया गया सुंदरकांड पाठ*--

By mnnews24x7.com Sun, Aug 23rd 2020 मिसिरगवां समाचार     

*जनता के खुशहाली हेतु गणेश बन्दना के साथ कांग्रेस कार्यालय में किया गया सुंदरकांड पाठ*--
रीवा, 23 अगस्त/ सिद्धिविनायक भगवान गणेश की स्थापना दिवस पर जिला शहर कांग्रेस कार्यालय में जिले की जनता के खुशहाली के लिए प्रदेश कांग्रेस महासचिव डीपी सिंह व कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष रमाशंकर सिंह के उपस्थिति में शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू ने गणेश वंदना कर सुंदर कांड पाठ का आयोजन कराया इस दौरान उपस्थित लोगों ने भगवान श्री राम जी से रीवा को कोरोना मुक्त बनाने के साथ ही जिले में विकास के नए नए आयाम शुरू होने की कामना की सुंदरकांड पाठ का आयोजन भक्ति भजन के साथ करीब 2 घंटे तक चला जिस में उपस्थित कांग्रेस जन गायक मंडली के साथ भक्ति रस में डूबे रहे कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मिश्रा , मनीष नामदेव, पूर्व पार्षद उमेश वर्मा, रवि तिवारी, प्रवक्ता मनोज अग्रवाल, लल्लू यादव, नागेंद्र वर्मा, दीपू सिंह बरगाही, दीपक मौर्य, आदित्य त्रिपाठी, मार्तंड तिवारी, विशाल कुशवाहा, प्रभात सिंह, सागर कछवाह आदि कांग्रेस पदाधिकारी का उपस्थित रहे।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर