*प्रगति के पथ पर बढ़ता प्रदेश:-रामखेलावन

By mnnews24x7.com Thu, Aug 27th 2020 मिसिरगवां समाचार     

*प्रगति के पथ पर बढ़ता प्रदेश:-रामखेलावन*

*सतना -मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री रामखेलावन पटेल से हुई औपचारिक मुलाकात के दौरान प्रदेश विकास पर विस्तृत चर्चा , इस दौरान मंत्री श्री पटेल ने आत्म निर्भर मध्‍यप्रदेश’ के खास विन्दुओं पर चर्चा करते हुए मंत्री श्री पटेल ने कहा कि राज्य में अब देशी चिकित्सा पद्धति, आयुष, आदिवासी चिकित्सा पद्धति, योग आदि को बढ़ावा दिया जाएगा। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप राज्य में संस्कारी और रोजगारमूलक शिक्षा दी जाएगी। छठी कक्षा से ही व्यावसायिक शिक्षा लागू होगी। परंपरागत ज्ञान अभिलेखित होगा। प्रतिभा निखारने के लिए ‘प्रखर योजना’ चालू होगी। कोरोना लाॅक डाउन ने प्रदेश में फल रहे पर्यटन उद्योग की कमर तोड़ दी है। इसके लिए ‘बफर में सफर’ को बढ़ावा देने का संकल्प है। साथ ही प्रदेश में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर प्रभावी अमल होगा। यानी किसी भी स्टार्ट अप को 30 दिन में धंधा शुरू करने को कहा जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री दक्षता संवर्धन योजना पर भी कार्य किया जाएगा आदि। यानी वो तमाम बातें, जो अच्‍छे प्लान की निशानी हैं।एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश की शिवराज सरकार हर क्षेत्र में बहुमुखी विकाश की परिकल्पना साकार कर रही है।प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की लगातार बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए विपक्षी बे बुनियाद आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। भारतीय जनता पार्टी सदैव अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के विकास पर काम करती है।इसलिए आज प्रदेश का बहुमुखी विकास की गति रफ्तार में है

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर