*जिला कांग्रेस का सीएम व कलेक्टर का घेराव 7 सितंबर को

By mnnews24x7.com Fri, Sep 4th 2020 मिसिरगवां समाचार     

*जिला कांग्रेस का सीएम व कलेक्टर का घेराव 7 सितंबर को--*
*जनता व कांग्रेसजनों से कार्यक्रम में उपस्थिति की गई अपील*
रीवा, 4 सितंबर/ जिले के हित मे जनता की विभिन्न मांगों के शीघ्र निराकरण हेतु जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 7 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री व कलेक्टर का घेराव कर ज्ञापन सौंपा जाएगा उक्त जानकारी जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ला भगत व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरुमीत सिंह मंगू ने सयुक्त प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी कर कहा कि कोरोना का संकट जिले में बिगड़ता जा रहा है बार-बार बरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह के बाद भी संजय गांधी अस्पताल सहित जिले की अस्पतालो की ब्यवस्था जनता के अनुरूप नही हुई, भाजपा के विधायक सहित मुख्यमंत्री जी जनता को महामारी से बचाने के एबज शिलान्यास व भूमिपूजन की राजनीति में ब्यस्त है, जिले का किसान यूरिया खाद से, युवा बेरोजगारी से, प्रवासी मजदूर रोजगार और अमानक चावल खाद्यान से आमजन बिजली के बिल के करेंट से परेशान व प्रताड़ित है कोई सुनने व देखने वाला नही है, सरकार के मुखिया हवाई जहाज खरीद उपचुनाव जीतने सभा कर रहे हैं जबकि लोग अपने धर्म संस्कृति और उत्सव व दुख के कार्यक्रमो को भी अपनो के बीच नही मना पा रहे हैं ऐसी स्थिति में सरकार को जगाने व जनता को न्याय दिलाने कांग्रेस पार्टी ने सड़क में उतर कर संघर्ष करने का निर्णय लेकर 7 सितंबर को यदि सीएम का रीवा आगमन होता है तो उनका घेराव किया जाएगा अन्यथा जिले के मुखिया का घेराव 11 बजे दिन कर परेशान जनता की मांगो सहित स्वर्गीय युवा विवेक कुशवाहा, स्वर्गीय शिक्षक संजीव शुक्ला व स्वर्गीय वंशपति साहू के परिजनों को भाजपा सरकार से न्याय दिलाने ज्ञापन पत्र सौंपा जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष द्वय ने आगे कहा कि यदि जिला प्रशासन व भाजपा सरकार के मुखिया जनता की मांगों का निराकरण नही करते तो कांग्रेस पार्टी आगे की लड़ाई करने की रणनीति का खुलासा शनिवार 5 सितंबर को 3 बजे पार्टी कार्यालय में आयोजित होने वाले पत्रकार वार्ता में पत्रकारों के समक्ष करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष द्वय ने घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने जिले की जनता सहित राज्यसभा सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, लोकसभा प्रत्यासी, सभी विधानसभा के प्रत्यासी, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि व प्रदेश पदाधिकारियों, त्रिस्तरीय पंचायत व नगर निगम/ नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, बरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित ब्लाक, मंडल, सेक्टर कांग्रेस पदाधिकारी, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, अल्पसंख्यक, पिछड़ा प्रकोष्ठ, अनुसूचित जनजाति विभाग, उपभोक्ता कांग्रेस, कामगार, सद्भावना प्रकोष्ठ, NSUI, यूथ कांग्रेस, आईटी सेल व कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 7 सितंबर सोमवार को 11बजे दिन आवश्यक रूप से बैजूधर्मशाला में पहुंचने की अपील की है।
आपका
त्रियुगीनारायण शुक्ला भगत
अध्यक्ष, जिला कांग्रेस ग्रामीण रीवा
गुरुमीत सिंह मंगू
अध्यक्ष, जिला शहर कांग्रेस रीवा

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर