*5000 हजार का इनामी आरोपी भोपाल से गिरफ्तार* चौकी बगदरा थाना गढ़वा

By mnnews24x7.com Thu, Oct 1st 2020 मिसिरगवां समाचार     

*5000 हजार का इनामी आरोपी भोपाल से गिरफ्तार*
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए गए अभियान के तहत चौकी बगदरा थाना गढ़वा में अप क्र 103/2020 धारा 376(2)(एन), 506 भा द वि एवं 4/6 पाक्सो एक्ट का आरोपी अंकुश चतुर्वेदी पिता रमाकांत चतुर्वेदी निवासी बहेरी चौकी बगदरा थाना गढ़वा जिला सिंगरौली को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है | जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में पचौर जेल भेज दिया गया है|आरोपी पिछले 4 माह से फरार था | जिस पर पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा 5000/- रुपए का ईनाम घोषित किया गया था |
विशेष भूमिका :- निरीक्षक संतोष तिवारी, उप निरीक्षक विनोद सिंह, आर. 469 अमन रावत, आर. 651 अजीत यादव, आर.593 रमेश यादव एवं सायबर सेल टीम बैढ़न |

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर