*नगरपरिषद अमरपाटन में अपात्रो को किया गया नियुक्त

By mnnews24x7.com Sun, Oct 4th 2020 मिसिरगवां समाचार     

*नगरपरिषद अमरपाटन में अपात्रो को किया गया नियुक्त* नगरपरिषद अमरपाटन में पदस्त बाबू दादुभाई उपाध्याय को अपात्र होते हुए भी सहायक ग्रैड 03 कैशियर के पद पर किया गया नियुक्त,मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 22(4) के अनुसार शासकीय सेवक के दो से अधिक बच्चे होने को अवचार माना जावेगा यदि उनमे से एक का जन्म 26-01-2001को या उसके पश्चात हो, मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल के परिपत्र 10 मई 2000 के द्वारा स्पस्ट किया गया है कि जिसके दो से अधिक जीवित सन्तान है, जिनमे से एक का जन्म 26 जनवरी 2001 को या उसके बाद हुआ हो वो किसी सेवा या पद पर नियुक्ति के लिए पात्र नही होगा किंतु अपात्र होते हुए भी दादुभाई की नियुक्ति कैशियर के पद पर की गई, दादुभाई उपाध्याय की तीन जीवित सन्ताने है और तीनों का ही जन्म 26 जनवरी 2001 के पश्चात हुआ है,पहली संतान *संदीप उपाध्याय का जन्म 02-11-2002* दूसरी सन्तान *अंजलि का जन्म 09-03-2004* एवं तीसरी सन्तान *नीतीश का जन्म 16-07-2007* को हुआ है,दादुभाई उपाध्याय की समग्र आईडी *20251997* है जिसमे भी तीन सन्तान होना पाया जाता है उनकी तीनो सन्ताने तक्षशिला अकादमी स्कूल सतना रोड अमरपाटन में अध्ययन करती है जिसकी जानकारी RTI के द्वारा प्राप्त की गई है जिसमे भी 26/11/2001 के बाद तीन सन्ताने प्रमाणित है इन समस्त प्रमाणों के बाद भी अपात्र होते हुए भी दादुभाई की नियुक्ति कर दी गई जो नही होनी चाहिए थी ।इस सम्बंध में न प के पूर्व उपयंत्री श्री राजेश प्रताप सिंह द्वारा प्रमाणों सहित शिकायत भी की गई थी किंतु लम्बा लेनदेन कर जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है, इस सम्बंध में वर्तमान JD रीवा से सम्पर्क कर जांच के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया जा रही है किंतु पोस्ट लिखे जाने तक सम्पर्क नही हो सका है। *संवाददाता सुनील,शिव सिंह मिसिरगवा न्यूज़ सतना*

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर