14 अक्टूबर को किसान मनाएंगे रीवा कमिश्नरी में एमएसपी दिवस.. शिव सिंह

By mnnews24x7.com Tue, Oct 13th 2020 मिसिरगवां समाचार     

14 अक्टूबर को किसान मनाएंगे रीवा कमिश्नरी में एमएसपी दिवस.. शिव सिंह
====================
रीवा 13 अक्टूबर 2020.. जनता दल सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष शिव सिंह एडवोकेट ने बताया कि अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आवाहन पर किसान अध्यादेश के विरोध में 14 अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी एमएसपी अधिकार दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया है जिसमें देश के लगभग 250 किसान संगठन राजनैतिक दल सामाजिक संगठन भागीदारी कर रहे हैं मध्य प्रदेश किसान संघर्ष समन्वय समिति ने विंध्य प्रदेश की राजधानी रीवा में भी एमएसपी अधिकार दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया है जिस पर रीवा कमिश्नरी के समक्ष 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से सायं 4 बजे तक कार्यक्रम आयोजित होगा तत्पश्चात कमिश्नर रीवा संभाग को किसान अध्यादेश एवं पंगु पुलिस कानून व्यवस्था तथा बहन बेटियों के साथ हो रहे निरंतर अपराध को लेकर ज्ञापन पत्र सौंपा जाएगा एमएसपी अधिकार दिवस मनाए जाने दौरान विभिन्न सहयोगी संगठनों अखिल भारतीय किसान सभा भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ मध्य प्रदेश किसान संघर्ष समिति शहीद राघवेंद्र सिंह संघर्ष समिति रीवा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मीसाबंदी जन गांधी विचार मंच मनगवां सीपीएम जनता दल सेक्यूलर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय मतदाता जागृति मंच समाजवादी जनमोर्चा आप पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल समाजवादी जन परिषद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अपना दल समग्र उत्थान पार्टी अखिल भारतीय ओबीसी महासभा अखिल भारतीय यादव महासभा सरदार सेना अखिल भारतीय सेन समाज सीटू मजदूर यूनियन फल सब्जी व्यापारी संघ आदि संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे
भवदीय
शिव सिंह एडवोकेट
प्रदेश अध्यक्ष जनता दल सेक्यूलर मध्य प्रदेश
मो नंबर 9893229788

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर