नित्य राघव शरण मंदिर परिषद में हुआ लक्ष्मण कोप का मंचन, राम जानकी विवाह

By mnnews24x7.com Sun, Oct 18th 2020 मिसिरगवां समाचार     

रीवा 17अक्टूबर 2020
🚩 नित्य राघव शरण मंदिर परिषद में हुआ लक्ष्मण कोप का मंचन, राम जानकी विवाह।
रामलीला महोत्सव में आज सातवें दिन लक्ष्मण परशुरामजी संवाद का मंचन हुआ। श्री आदर्श बजरंग रामलीला मंडल, प्रयागराज के द्वारा बहुत ही मनमोहक रूप से प्रस्तुति दी गई। पात्रों द्वारा संवाद का सजीव चित्रण देख जनकपुरी से रहने का अनुभव किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला न्यायाधीश श्री अरुण कुमार सिंह और पूर्व पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त श्री दिनेश मिश्र रहें। दोनों अतिथियों ने अपने उद्बोधन में राम नाम का बखान किया। रामलीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष ने बताया समिति सदस्यों के द्वारा कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए भक्तो से रामलीला का मंचन कराया जा रहा है।
रामलीला महोत्सव समिति के सचिव रामशंकर मिश्रा ने बताया कि कल आठवें दिन कैकई मंथरा संवाद, कैकेली दशरथ संवाद, राम वन गमन का मंचन होगा।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर