कल आठवें दिन कैकई मंथरा संवाद, कैकेली दशरथ संवाद, राम वन गमन का मंचन होगा।

By mnnews24x7.com Sun, Oct 18th 2020 मिसिरगवां समाचार     

रीवा 18अक्टूबर 2020
कल आठवें दिन कैकई मंथरा संवाद, कैकेली दशरथ संवाद, राम वन गमन का मंचन होगा।
180 वर्षों से निरंतर चल रहे रामलीला महोत्सव में आज आठवें दिन श्री आदर्श बजरंग रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा बहुत ही मार्मिक दृश्य प्रस्तुत करते हुए कैकई संवाद और राम वन गमन का मंचन किया गया। रामलीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष एडवोकेट श्री देवेंद्र शुक्ला जी ने बताया कि भारत की तीसरे नंबर की रामलीला का मंचन हमारे विंध्य निरंतर 180 वर्षों से विभिन्न रामलीला मंडलियों द्वारा किया जाता रहा है जिसका आयोजक आम जनमानस तथा प्रबुद्ध वर्ग होता है। तथा सभी के सहयोग से रामलीला निरंतर चल रही है। आदर्श जय बजरंग रामलीला मंडल के संचालक व्यास जी ने बताया कि कल दिनांक को 19 अक्टूबर 2020 को भगवान के चित्रकूट गमन, दशरथ मरण, भरत मिलाप का मंचन किया जाएगा।
रामलीला महोत्सव समिति के सचिव राम शंकर मिश्रा ने बताया कि, आज के विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसपी यातायात रीवा मनोज वर्मा जी उपस्थित रहे। तथा उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा समिति को दिया है। और कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए जो भी राज्य सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन है कोविड-19 की सारी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। रामलीला का मंचन होने से पहले सर्वप्रथम संपूर्ण पंडाल को नगर निगम के द्वारा सनराइज किया जाता है। और प्रवेश गेट पर सैनिटाइजिंग और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था आयोजन समिति के द्वारा कराई गई है।
कल दिनांक अक्टूबर 19 2020 को मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं ग्रीवा के वर्तमान विधायक श्री राजेंद्र शुक्ल जी उपस्थित रहेंगे।
समिति के अध्यक्ष ने सभी श्रद्धालुओं से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रामलीला मंचन का दर्शन करने की अपील की है।
आयोजन समिति में प्रमुख रूप से मंच संचालक दीपक कुमार दुबे, समिति के उपाध्यक्ष सुमित मांजवानी, उपाध्यक्ष पुनीत सिंह तिवारी, सचिव रामशंकर मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुधीर तिवारी, इंजीनियर मनीष सर, व्यवस्थापक आशीष तिवारी, सह व्यवस्थापक एवं सह सचिव प्रियंका कुमारी, रिचार्ज सचिव मयंक पांडे, अक्षय पांडे, विकास शर्मा, विकास खटीक आकाश खटीक सहित पूरी समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर