*किसानों की गिरफ्तारी व अध्यादेश को लेकर मोदी सरकार पर भड़के किसान, सौपा चेतावनी भरा ज्ञापन*

By mnnews24x7.com Fri, Nov 27th 2020 मिसिरगवां समाचार     

*किसानों की गिरफ्तारी व अध्यादेश को लेकर मोदी सरकार पर भड़के किसान, सौपा चेतावनी भरा ज्ञापन*
====================
रीवा 27 नवम्बर 2020/अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के तत्वाधान में किसान बिल एवं श्रम कानूनों तथा देश की राजधानी दिल्ली प्रदर्शन मे जा रहे हरियाणा, पंजाब सहित समूचे देश के किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में किसान नेताओं ने कृषि मण्डी करहिया रीवा मंे देशव्यापी आम हड़ताल पर रहें, उसी दौरान प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम संबोधित चेतावनी भरा ज्ञापन कलेक्टर रीवा की ओर से नायब तहसीलदार यतीन्द्र शुक्ला को सौपा। ज्ञापन सौपते दौरान प्रमुख रूप से किसान सभा के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व शिक्षक सौखीलाल तिवारी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामायण सिंह, जनतादल सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष शिव सिंह एडवोकेट, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यकारी सदस्य कुंवर सिंह एड0, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष किसान सुब्रतमणि, किसान सभा के महासचिव रामजीत सिंह, शहीद राघवेन्द्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह संखू, भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष अनिल सिंह पिन्टू, समग्र उत्थान पार्टी के सदस्यता प्रभारी शिव कुमार मिश्रा बाबा, म0प्र0 किसान सभा के कोषा अध्यक्ष संजय निगम, किसान नेता लालमणि त्रिपाठी, ओ.बी.सी. महासभा के संभागीय अध्यक्ष पप्पू कनौजिया, समाजवादी नेता इन्द्रभान यादव, किसान नेता मिथिला सिंह, लालबिहारी सिंह, श्रवण मिश्रा, मनोज तिवारी, रामनरेश सिंह, तेजभान सिंह, किसान कांग्रेस के आदित्य त्रिपाठी, किसान नेता महेश प्रसाद गुप्ता, राघवेन्द्र सिंह, रोहित तिवारी, संतोष सिंह, अजयपाल सिंह, बुद्धसेन कुशवाहा, कमलेन्द्र सिंह, मनमोहन सिंह आदि नेता उपस्थित रहें। किसान नेताओं ने कहा कि किसान गांधीवादी तरीके से किसान बिल वापस करने आन्दोलन कर रहा है, और जिस तरह से किसानों को प्रताड़ित कर गिरफ्तारी की गई वह बेहद निन्दनीय है। किसान सरकार को चेतावनी देते हैं कि सरकार शीघ्र किसान बिल वापस ले, किसानों को नक्सलाइड बनने को मजबूर न किया जाय, और जिन किसानों को गिरफ्तार किया गया है उन्हे शीघ्र रिहा किया जाये और किसान बिल वापस लिया जाय। अन्यथा देश का किसान, मजदूर सरकार के सारे अधिकार छीन लेगा। आम हड़ताल दौरान शहीद किसान गुरमीत लहरा जी को श्रद्धांजली दी गई। कृषि मण्डी रीवा मे धान खरीदी केन्द्र पंहुच कर नेताओं ने किसानों का हाल जाना और नियमावली अनुसार खरीदी करने अधिकारियों से बात किया।
भवदीय
रामजीत सिंह
किसान नेता

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर