नील गाय के हमले से गम्भीर रूप् से घायल-राजेन्द्र पटेल

By mnnews24x7.com Sun, Nov 29th 2020 मिसिरगवां समाचार     

नील गाय के हमले से गम्भीर रूप् से घायल-राजेन्द्र पटेल पिता रामनिहोरे पटेल 45वर्ष निवासी अग्डाल थाना गढ़ तहसील मनगवा ,आज सुवह 9बजे के आस पास अपने घर के पीछे खेत में पानी लगा रहे थे कि अचानक नील गायों का झुंड वहाँ से गुजरा और पीड़ित को मारते हुए निकल गया।जिस्स्से किसान राजेन्द्र पटेल गम्भीर रूप् से घायल हो गए।इसकी सूचना 108एम्बुलेंस को दी गई जिसकी सहायता से पहले सामुदायीक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव ले जाया गया।घायल की गम्भीर हालत को देखते हुए ड़ॉ के द्वारा संजय गाँधी हॉस्पीटल रीवा के लिये रेफर कर दिया गया।जिसको गम्भीर वार्ड में भर्ती कर दिया गया।अभी घायल की इस्थिती गम्भीर बनी हुई है।आपको बता दे कि की नील गायों के आतंक से आये दिन लोगों के जान माल और खेती का नुक्सान सहना पड़ता है।अभी तक रीवा जिले में किसी भी क्षेत्र में साशन या जंगल बिभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाये गए हैं।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर