बेरहम खट्टर सरकार को बर्खास्त किया जाए... शिव सिंह

By mnnews24x7.com Sun, Nov 29th 2020 मिसिरगवां समाचार     

बेरहम खट्टर सरकार को बर्खास्त किया जाए... शिव सिंह
====================
रीवा 29 नवंबर 2020.. अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के नेता मीसाबंदी कौशल सिंह मीसाबंदी बृहस्पति सिंह समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामायण सिंह जनता दल सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष शिव सिंह एडवोकेट भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष किसान सुब्रत मणि किसान सभा के महासचिव रामजीत सिंह भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह पिंटू शहीद राघवेंद्र सिंह संघर्ष समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शंखूं किसान नेता महेंद्र सिंह रामनरेश सिंह आदि ने हरियाणा की खट्टर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांधीवादी तरीके से किसान बिल के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों को रोकने के लिए किसानों को बर्फीले पानी से नहलाया गया सड़क खोदवाकर पेढ कटवाकर देश की अमूल्य संपत्ति को नष्ट किया गया आवागमन बाधित किया गया संविधान व कानून के विपरीत कार्य किए गए जिससे किसानों को प्रताड़ित होना पड़ा तथा शासकीय संपत्ति का आर्थिक नुकसान हुआ खट्टर सरकार के उक्त कायराना कार्यवाही की किसान संगठन घोर निंदा करते हैं और किसानों को जिस तरह से बर्फीले पानी से नहला कर उन्हें प्रताड़ित किया गया मारपीट की गई उनका रास्ता रोका गया कपड़े उतरवाए गए संपूर्ण मामले की जांच मानवाधिकार आयोग एवं जजों की कमेटी से कराई जाए तथा सरकार के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए तथा खट्टर सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए
भवदीय
शिव सिंह एडवोकेट
प्रदेश अध्यक्ष जनता दल सेक्युलर मध्य प्रदेश

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर