*कांग्रेस नेता रामायण पांडेय के निधन से जिला कांग्रेस को अपूर्णीय क्षति*- *कॉंग्रेस नेताओं ने जताया शोक*

By mnnews24x7.com Sun, Nov 29th 2020 मिसिरगवां समाचार     


*कांग्रेस नेता रामायण पांडेय के निधन से जिला कांग्रेस को अपूर्णीय क्षति*-
*कॉंग्रेस नेताओं ने जताया शोक*
रीवा, 29 नबम्बर/ वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामायण पाण्डेय के आकस्मिक निधन पर जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ला भगत, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू, प्रदेश महासचिव डीपी सिंह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने रामायण पांडेय के रूप में एक संघर्षशील जीवट व्यक्ति खो दिया, जिनकी कमी कांग्रेस को सदैव खलेगी। श्री पांडेय की आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करते हुए उनके परिजनों को इस दुखद घड़ी को सहने की ताकत प्रदान करे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि श्री पांडेय के परिजनों के साथ इस दुख में कांग्रेस प्ररिवार शामिल हैं।कांग्रेस नेताओं के साथ कांग्रेस नेता कुंवर सिंह, रवि तिवारी एडवोकेट , श्रीप्रकाश तोमर एडवोकेट, रुकमणी पंडित, अनिल मिश्रा, मनीष नामदेव, शिवेंद्र सिंह बघेल, अंकित सिंह बघेल, अनूप सिंह चंदेल, वसीम खान, जुबेर खान, निशांत सिंह, राजेश नामदेव, रावेंदु समुन्द्रे, पूर्व पार्षद उमेश वर्मा, लियाकत अली, पूर्व पार्षद शाबिर खान, राजेंद्र महिंद्रा, राजेंद्र विश्वकर्मा, नागेंद्र वर्मा, लल्लू यादव, नागेंद्र वर्मा, अविनाश पासी, श्याम निरंकारी, सागर कछवाह, सौरभ शुक्ला, विशाल, प्रभात, आसिफ अंसारी, दीपक मौर्य सहित जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्री पांडेय के निधन पर दुख जताते हुए उनके आत्मा की शांति और उनके परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर