सरकार के इशारे पर किसान आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रहा जिला प्रशासन.. शिव सिंह

By mnnews24x7.com Mon, Nov 30th 2020 मिसिरगवां समाचार     

सरकार के इशारे पर किसान आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रहा जिला प्रशासन.. शिव सिंह
====================
रीवा 30 नवंबर 2020... मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के इशारे पर किसान आंदोलन को कुचलने व दबाने का काम जिला प्रशासन रीवा द्वारा निरंतर किया जा रहा है उक्त आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के नेता मीसाबंदी कौशल सिंह मीसाबंदी बृहस्पति सिंह समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामायण सिंह जनता दल सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष शिव सिंह भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष किसान सुब्रत मणि समग्र उत्थान पार्टी के सदस्यता प्रभारी शिव कुमार मिश्रा बाबा किसान सभा के महासचिव रामजीत सिंह भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह पिंटू शहीद राघवेंद्र सिंह संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह संखूं ओबीसी महासभा के संभागीय अध्यक्ष पप्पू कनौजिया किसान नेता महेंद्र सिंह रामनरेश सिंह मिथिला सिंह ने कहा की जिले का किसान मोदी सरकार के काले कानून किसान बिल वापस किए जाने को लेकर विगत 2 माह से गांधीवादी तरीके से अहिंसात्मक आंदोलन कर रहा है लेकिन जिला प्रशासन रीवा सरकार के इशारे पर कोरोना महामारी का बहाना बताकर आंदोलन को कुचलने का लगातार प्रयास कर रहा है 26 नवंबर के पूर्व जो किसानों ने आंदोलन किया उसमें 100 लोगों की अनुमति दी गई और 27 नवंबर को किसान मंडी में कार्यक्रम किए जाने जिला प्रशासन ने मात्र 20 की संख्या में किसानों को कार्यक्रम करने की अनुमति दिया जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है नेताओं ने जिला प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि बीजेपी के सांसद एवं पूर्व मंत्री तथा विधायक रोजाना जिला प्रशासन की उपस्थिति में 50 से अधिक की संख्या में शहर भ्रमण कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण एवं मीटिंग कर रहे हैं तो क्या उनके द्वारा अनुमति ली जाती है जिला प्रशासन स्पष्ट करें इसी तरह शादी विवाह के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तरह संख्या में खुली छूट दे रखी है लेकिन किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए जो भरसक प्रयास जिला प्रशासन कर रहा है उसकी किसान संगठन भर्त्सना करते हैं और यह चेतावनी देते हैं कि जिला प्रशासन अपना रवैया बदले अन्यथा किसानों को मजबूर होकर कड़ा रवैया अपनाना पड़ेगा जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा
भवदीय
शिव सिंह एडवोकेट
प्रदेश अध्यक्ष जनता दल सेक्युलर मध्य प्रदेश

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर