किसान बिल के विरोध में किसानों ने ग्राम हरदीशंकर में केंद्र सरकार का किया पुतला दहन

By mnnews24x7.com Thu, Dec 3rd 2020 मिसिरगवां समाचार     

किसान बिल के विरोध में किसानों ने ग्राम हरदीशंकर में केंद्र सरकार का किया पुतला दहन
====================
रीवा गुढ 3 दिसंबर 2020... अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के तत्वाधान में किसान नेताओं एवं किसान साथियों ने मोदी सरकार के काले कानून किसान बिल एवं केंद्र सरकार तथा हरियाणा सरकार के द्वारा अहिंसात्मक आंदोलन दौरान की गई प्रताड़ना के विरोध में केंद्र सरकार का आज सुबह गुढ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरदीशंकर में पुतला दहन कर विरोध जताया गया गांव के वरिष्ठ किसान चंद्रभान सिंह ने पुतले में आग लगाया पुतला दहन दौरान अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के नेता सपा प्रदेश सचिव रामायण सिंह जेडीएस प्रदेश अध्यक्ष शिव सिंह एडवोकेट भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह पिंटू किसान उदय भान सिंह देवेंद्र कुशवाहा दशरथ सिंह रवि साकेत सोसायटी अध्यक्ष राम लखन सिंह शिवपाल सिंह छोटे साकेत विजय भान सिंह राकेश सिंह संतोष साकेत राजेश प्रजापति सूर्यबली सिंह कुसुमकली पटेल राजकुमारी पटेल पारस कुशवाहा अभिषेक सिंह शैलेंद्र सिंह छुग्गी साकेत वअन्य किसान साथी नेता उपस्थित रहे किसान नेताओं ने आज यह ऐलान किया कि केंद्र सरकार ने यदि अपना रवैया नहीं बदला किसान बिल वापस नहीं लिया तो रीवा जिले सहित पूरे मध्य प्रदेश का किसान गांव गांव मोदी सरकार के काले कानून किसान बिल के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन तथा अन्य आंदोलनों के माध्यम से गांव-गांव विरोध करेगा
भवदीय
अनिल सिंह पिंटू
किसान नेता

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर