किसान बिल के विरोध में किसानों ने रात्रि उमरी में केंद्र सरकार का किया पुतला दहन

By mnnews24x7.com Thu, Dec 3rd 2020 मिसिरगवां समाचार     

किसान बिल के विरोध में किसानों ने रात्रि उमरी में केंद्र सरकार का किया पुतला दहन
====================
रीवा हुजूर 2 दिसंबर 2020... अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के तत्वाधान में किसान नेताओं एवं किसान साथियों ने मोदी सरकार के काले कानून किसान बिल एवं केंद्र सरकार तथा हरियाणा सरकार के द्वारा अहिंसात्मक आंदोलन दौरान की गई प्रताड़ना के विरोध में केंद्र सरकार का आज रात्रि रीवा जिले की तहसील हुजूर के ग्राम उमरी में पुतला दहन कर विरोध जताया गया गांव के वरिष्ठ किसान शिवलाल साकेत ने पुतले में आग लगाया पुतला दहन दौरान अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के नेता सपा प्रदेश सचिव रामायण सिंह जेडीएस प्रदेश अध्यक्ष शिव सिंह एडवोकेट भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष किसान सुब्रत मणि भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह पिंटू किसान नेता प्रदुमन सिंह धीरेंद्र सिंह कुंवर सिंह मणिराज सिंह वंशपति सिंह राजमणि शुक्ला जय भान सिंह सुदामा आदिवासी वअन्य किसान साथी नेता उपस्थित रहे किसान नेताओं ने आज यह ऐलान किया कि केंद्र सरकार ने यदि अपना रवैया नहीं बदला किसान बिल वापस नहीं लिया तो रीवा जिले सहित पूरे मध्य प्रदेश का किसान गांव गांव मोदी सरकार के काले कानून किसान बिल के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला दहन तथा अन्य आंदोलनों के माध्यम से गांव-गांव विरोध करेगा
भवदीय
अनिल सिंह पिंटू
किसान नेता

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर