जिले के मुखिया आज नगर परिषद् नौरोजाबाद पहुंचे विधायक संग लिया नगर विकास की चर्चा

By mnnews24x7.com Thu, Dec 3rd 2020 मिसिरगवां समाचार     

जिले के मुखिया आज नगर परिषद् नौरोजाबाद पहुंचे
विधायक संग लिया नगर विकास की चर्चा

नौरोजाबाद (अनिल साहू)
देर शाम जिले के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव नौरोजाबाद नगर परिषद् पहुंचे साथ ही साथ बांधवगढ़ विधानसभा के लोकप्रिय विधायक शिवनारायण सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मनीष सिंह, मंडल अध्यक्ष योगेश द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम मिलन यादव, व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय सोनी, एवं नगर परिषद् नौरोजाबाद की प्रशासक नेहा सोनी एस.डी.एम.बीरसिंहपुर, नगर परिषद् नौरोजाबाद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी रीना राठौर की उपस्थिति में नगर नौरोजाबाद के रुके सभी विकास कार्यो की समीक्षा की गई, जिन्हे जल्द से जल्द प्रारम्भ करने साथ नगर को विकसित करने की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई, इस मोके पर जिले के मुखिया संजीव श्रीवास्तव ने मीडिया से सवालों के जबाब में बताया की नगर नौरोजाबाद के लोग मुझसे नगर के विकास कार्यो की चर्चा करने उमरिया आते थे उन सभी विषयो को लेकर यह बैठक की गई, जल्द ही नगर के सभी रुके विकास कार्य शुरू किये जाएंगे

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर