नगर परिषद नौरोजाबाद आज पूरा दिन चला भूमि पूजन का कार्यक्रम

By mnnews24x7.com Fri, Dec 25th 2020 मिसिरगवां समाचार     

नगर परिषद नौरोजाबाद आज पूरा दिन चला भूमि पूजन का कार्यक्रम
उमरिया जिले के नौरोजाबाद नगर परिषद् में क्षेत्रीय विधायक शिवनारायण सिंह एवं पूर्व सांसद एवं मध्य प्रदेश शासन पूर्व मंत्री ज्ञान सिंह ने आज नौरोजाबाद नगर के विभिन्न वार्डो में विकास कार्यो का भूमि पूजन विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष सिंह, योगेश द्विवेदी मंडल अध्यक्ष, राम मिलान यादव, अशोक तिवारी, संजय सोनी, झाला नरेश, सुषमा सिंह पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद नौरोजाबाद, जगदीश गुप्ता, बाबूलाल गुप्ता, श्री महाराज, अंजू यादव, रमेश सोनी, कुशल सिंह, गोविन्द सिंह, रश्मि तिवारी पूर्व पार्षद सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता एवं नागरिक रहे उपस्थित, आज जिन कार्यो का भूमि पूजन हुआ उसमे सबसे प्रमुख नौरोजाबाद के वार्ड नंबर 08 बस स्टैंड में भारत रत्न भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा की स्थपना, साथ बस स्टैंड में यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण, वार्ड न.07 में चिल्ड्रन पार्क का निर्माण जो भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक स्व. दंतोपंत ठेगडी के नाम से जाना जायेगा एवं उनकी प्रतिमा भी लगेगी, यही पर एक सामुदायिक भवन एवं एक सामुदायिक भवन वार्ड नंबर 14 में निर्माण कराया जायेगा, साथ ही वार्ड 01, 09 एवं 15 में पुल का निर्माण कार्य, साथ ही कई अन्य वार्डो में सी.सी.सड़क निर्माण किये जाने का भूमि पूजन किया गया, यहाँ पर यह भी बता दे की वार्ड नंबर 01 एवं 15 में आज जो पुल निर्माण का भूमि पूजन किया है इन दोनों जगहों की खबर लगातार मीडिया के द्वारा उठाया गया ये दोनों ही वार्ड आदिवासी बाहुल्य वार्ड है, आज इन वार्ड के नागरिको ने मीडिया को धन्यवाद दिया,

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर