*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जवा द्वारा मनाया गया कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस-एवं किसान विरोधी बिल के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार जवा को सौंपा ज्ञापन*

By mnnews24x7.com Tue, Dec 29th 2020 मिसिरगवां समाचार     

*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जवा द्वारा मनाया गया कांग्रेस का 136 वां स्थापना दिवस-एवं किसान विरोधी बिल के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार जवा को सौंपा ज्ञापन*

आज 28 दिसंबर को जवा गांधी चबूतरा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जवा द्वारा भव्यतापूर्ण ढंग से महान कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस सिरमौर विधानसभा के कांग्रेस नेता चक्रधर सिंह जवा के नेतृत्व में प्रभाकर पटेल ब्लॉक अध्यक्ष की अध्यक्षता एवं विशिष्ट अतिथि डॉ डीपी सिंह जी,भूपेंद्र सिंह जी, ब्लॉक किसान अध्यक्ष विनोद सिंह अन्नू, ब्लॉक अल्पसंख्यक अध्यक्ष जिया मुद्दीन पप्पू,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष हृदयलाल वर्मा, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राज दुलारी विश्वकर्मा,यंग सेवादल दिनेश सोलंकी जी, फूलचंद मिश्रा, प्रदेश किसान सचिव किशोर तिवारी लाला, प्रभात साहू युवा आईटी अध्यक्ष जवा, सोराजी रामगढ़वा रहे।
सर्वप्रथम ध्वजारोहण कर ध्वज वंदन एवं राष्ट्रगान के उपरांत संगोष्ठी में विचार रखे गए। मुख्य अतिथि *चक्रधर सिंह* जी ने बताया कि कांग्रेस का इतिहास देश की आजादी से जुड़ा है देश में कांग्रेस ने जन जन का विकास एवं उत्थान किया है। *डॉ. डीपी सिंह जी* ने विस्तार पर प्रकाश डाला। भूपेंद्र सिंह जी, ब्लाक अध्यक्ष *प्रभाकर सिंह पटेल तेंदुन*, मिथिलेश मिश्रा ने भी अपने विचार रखे।तत्पश्चात गांधी जी की प्रतिमा में पुष्प अर्पण उपरांत रैली जयकारों के साथ तहसील कार्यालय जाकर किसानों के खिलाफ तीनों काले कानून वापस करने एवं देश भर में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में राष्ट्रपति को संबंधित तहसीलदार जबा को ज्ञापन पत्र सौंपा गया। ज्ञापन में कई स्थानीय मुद्दे एरा- प्रथा खाद,बीज, बिजली भी सम्मिलित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पिंटू देवरी, युवराज कुशवाहा, सर्वेश तिवारी, भुआली, शरीफ , रहीश पटेहरा, रामबदन मिश्रा, भोला खान, सुमिरन दादा,जाकिर खान, जलालुद्दीन, कुंजल सिंह,गुलजार सिंह, बालेंद्र सिंह दादू लाल, अश्वनी पांडे, अजहर आदि सहित काफी लोग उपस्थित रहे।
*अनिल सिंह अध्यक्ष आईटी एवं सोशल मीडिया सेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जवा*

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर