किसान बिल के विरोध में किसानों ने करहिया मंडी में शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

By mnnews24x7.com Sun, Jan 3rd 2021 मिसिरगवां समाचार     

किसान बिल के विरोध में किसानों ने करहिया मंडी में शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
==================
रीवा 3 जनवरी 2021.. अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह एडवोकेट ने बताया कि किसान बिल के विरोध में दिल्ली आंदोलन के समर्थन में पूर्व घोषणा मुताबिक 3 जनवरी से करहिया मंडी रीवा में अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत सर्वप्रथम महापुरुषों एवं शहीद किसानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई तथा शिक्षा की देवी सावित्रीबाई फुले की जयंती अवसर पर उन्हें याद किया गया धरना स्थल पर किसान नेताओं ने अपनी बात रखते हुए यह संकल्प लिया कि सरकार जब तक किसान बिलों को वापस नहीं लेती तब तक यह धरना चालू रहेगा धरना स्थल से ही आंदोलनों की रूपरेखा तैयार की जाएगी आज प्रथम दिन अनिश्चितकालीन धरने में प्रमुख रूप से किसान नेता शिक्षक सौखीलाल तिवारी भागवत प्रसाद पांडे रामजीत सिंह कुंवर सिंह शिव सिंह कांति कुमार दुबे शोभनाथ कुशवाहा इंद्रजीत सिंह अनिल सिंह पिंटू भैयालाल त्रिपाठी संजय निगम अमित सोहगौरा तेजभान सिंह लाल मणि त्रिपाठी जेपी कुशवाहा पप्पू कनौजिया अभिषेक कुमार पटेल हरिओम सिंह कंचू विनोद कुमार मिश्रा राम बहादुर सिंह अजय पाल सिंह धीरेंद्र सिंह राम नारायण सिंह शिवपाल सिंह जगदीश प्रसाद सोधिया राजेश सिंह रत्नेश सिंह पूर्णेन्दु सिंह नीरेंद्र प्रसाद मिश्रा जय भान सिंह गया प्रसाद मिश्रा संत कुमार पटेल अजय सिंह चक्रधर सिंह शैलेंद्र सिंह संतोष सिंह बुद्धसेन कुशवाहा रामबली दीपांकर नागेंद्र प्रताप सिंह महेंद्र कुमार दुबे रविनंदन सिंह मनीष कुमार पटेल निर्भय पटेल अभय राज सिंह आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे धरना स्थल में मीसाबंदी महेश्वरी त्रिपाठी अपना समर्थन देने पहुंचे साथ ही किसान नेताओं एवं किसानों ने अपने किसान नेता साथी सुब्रत मणि त्रिपाठी जो पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं उनके स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की गई आज धरना कार्यक्रम के लिए लंच की व्यवस्था समाजसेवी अभिषेक कुमार पटेल संचालक लॉर्ड बुद्धा नर्सिंग कॉलेज रीवा द्वारा की गई किसान नेताओं ने धरना स्थल पर ही आगामी आंदोलन के लिए रणनीति भी तैयार किया श्री सिंह ने जिले के समाजसेवियों बुद्धिजीवियों मीसा बंदियों आम नागरिकों किसान साथियों एवं अन्य संगठनों से अन्नदाताओं के आंदोलन को समर्थन दिए जाने की अपील की है
भवदीय
शिव सिंह एडवोकेट
संयोजक
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं संयुक्त किसान मोर्चा रीवा संभाग मध्य प्रदेश

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर