*शहर में कांग्रेस का भ्रमण जारी, जनता ने कहा भाजपा महापौर भ्रमण करते तो पीने को न मिलता गंदा पानी*

By mnnews24x7.com Sun, Jan 3rd 2021 मिसिरगवां समाचार     


*शहर में कांग्रेस का भ्रमण जारी, जनता ने कहा भाजपा महापौर भ्रमण करते तो पीने को न मिलता गंदा पानी*
- *वार्ड 21, 28, 29, 30 में पहुंचा शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू का जन कारवां*
रीवा 3 जनवरी/ नव वर्ष के प्रथम दिन से शहर की बदहाल स्थिति से मुक्ति दिलाने भम्रण में निकले जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू का जन कारवां आज रविवार को शहर के वार्ड 21, 28, 29, 30 में पहुंचा जहां लोगों ने जगह- जगह संघर्षशील कांग्रेस नेता का स्वागत करते हुए बताया कि नगर निगम में जब से भारतीय जनता पार्टी के महापौर हुए कभी भी वार्डो का भम्रण नहीं किये, यदि महापौर भ्रमण किए होते तो आज हम लोगों को पीने के लिए गंदा पानी ना मिलता वार्ड सुंदर व स्वच्छ होता लोगों के दर्द को सुनने के बाद गुरमीत सिंह मंगू ने कहा कि भाजपा महापौर से अधिक दोषी हम और आप हैं जब महापौर जनता के बीच का ना होकर नेता के जेब से होगा तो स्थिति अच्छी नहीं बदहाल ही होगी । उन्होंने यह भी कहा कि यदि 2021 मैं जाग गए तो शहर की स्थिति सुधर जाएगी । भम्रण दौरान पूर्व पार्षद श्रीमती मनुआ साकेत, पार्षद सूफिया बेगम, पूर्व पार्षद साबिर खान, एडवोकेट शत्रुधन साहू, लक्ष्मण यादव मुबारक अंसारी, राजकुमार सरार्फ, नूरउल हसन, राजेंद्र महिंद्रा, श्याम निरंकारी, मनोज अग्रवाल, सागर कछवाह, सैलू खान, अशोक सोनी, अन्नू साहू, आफताब आलम, फूलचंद साहू धीरेंद्र चमकेल, राकी आर्य, अमर भारती, रामस्वरूप झंझोट, बृजेंद्र गुप्ता विज्जी, केशव वर्मा, नासिर खान, सुरेश वर्मा अमित अग्निहोत्री, आरती मोटवानी, राजू वर्मा, दीपक मौर्य, आशीष सोनी, लल्लू यादव, नागेंद्र वर्मा, सौरभ शुक्ला, तनवीर अहमद, आसिफ अंसारी, अमित गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष नामदेव युवक कांग्रेस अध्यक्ष जुबेर खान युवक कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष वसीम खान, प्रभात कुशवाहा रमेश विश्वकर्मा आदि वार्ड के काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भवदीय-
मनीष नामदेव
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, रीवा

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर