किसान बिल के विरोध में तीसरे दिन धरने पर किसानों ने शुरू किया लंगर कानून वापसी तक चलेगा आंदोलन

By mnnews24x7.com Tue, Jan 5th 2021 मिसिरगवां समाचार     

किसान बिल के विरोध में तीसरे दिन धरने पर रहे किसान
==================
किसानों ने शुरू किया लंगर कानून वापसी तक चलेगा आंदोलन
====================
रीवा 5 जनवरी 2021.. अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह एडवोकेट ने बताया कि किसान बिल के विरोध में दिल्ली आंदोलन के समर्थन में तीसरे दिन धरने पर रहे किसान धरना स्थल मंडी पर किसान नेताओं ने अपनी बात रखते हुए कहां की चर्चा के बहाने सरकार किसानों को ठगने का प्रयास कर रही है लेकिन किसान सरकार के षड्यंत्र को समझ चुका है वह कानून वापसी तक पीछे हटने वाला नहीं है किसानों ने धरना स्थल पर लंगर की शुरुआत कर दी है किसान एवं समाजसेवी लगातार आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सहयोग कर रहे हैं आंदोलन को किसी भी तरह रुकने नहीं दिया जाएगा आज तीसरे दिन अनिश्चितकालीन धरने में प्रमुख रूप से किसान नेता गया प्रसाद मिश्रा रामजीत सिंह कुंवर सिंह गिरिजेश सिंह सेंगर शिव सिंह शोभनाथ कुशवाहा इंद्रजीत सिंह अनिल सिंह पिंटू संजय निगम अमित सोहगौरा तेजभान सिंह ओम नारायण सिंह नरेंद्र सिंह सेंगर लालमणि त्रिपाठी अभिषेक कुमार पटेल राजेंद्र सिंह बरा शेखर पटेल विनय सोनकर अखिलेश सिंह सुरेश सिंह अशोक प्रताप सिंह राजकुमार पटेल चंद्रशेखर पटेल उपेंद्र सिंह कामता प्रसाद शुक्ला मोहन सिंह रामबहादुर सिंह लोकनाथ सिंह जयप्रकाश शुक्ला अनिल मिश्रा बृजेंद्र सिंह अरुण कुमार कुंज बिहारी दुबे रामनारायण सिंह तेजभान सिंह निर्भय पटेल रामलखन सेन विनोद कुमार मिश्रा देवेंद्र सिंह कमलेंद्र सिंह धर्मराज सिंह सुनील कुमार कृष्णपाल यादव नरेंद्र प्रसाद पाठक लल्लू साकेत देवेंद्र सिंह योगेंद्र सिंह आदि सैकड़ों किसान उपस्थित रहे मीसाबंदी बृहस्पति सिंह ने अपना समर्थन व्यक्त किया है श्री सिंह ने जिले के समाजसेवियों बुद्धिजीवियों मीसा बंदियों आम नागरिकों किसान साथियों एवं अन्य संगठनों से अन्नदाताओं के आंदोलन को समर्थन दिए जाने की अपील की है
दिल्ली से वापस होकर सतना के किसान नेता धरना स्थल पहुंचे
====================
सतना के किसान नेता केके शुक्ला अपने साथियों शिवराम सिंह संजीव पाठक ज्ञानचंद त्रिपाठी रामनरेश सिंह पप्पू पांडे के साथ दिल्ली आंदोलन से वापस होकर धरना स्थल पहुंचे किसान साथियों का हौसला बढ़ाया
गल्ला व्यापारी संघ ने समर्थन देते हुए अपना पीड़ा पत्र सौंपा
===================
गल्ला दलहन तिलहन व्यापारी एवं मिलर्स संघ के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता अपने पदाधिकारियों राजकुमार गुप्ता रामजी गुप्ता सतीश कुमार संदीप पांडे के साथ पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया तथा किसान मोर्चे को अपना एक ज्ञापन पत्र सौंपकर मंडी व्यवस्था के हालातों की जानकारी दिया
भवदीय
शिव सिंह एडवोकेट
संयोजक
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं संयुक्त किसान मोर्चा रीवा संभाग मध्य प्रदेश

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर