*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जवा द्वारा किसानों के पक्ष में आज 15 जनवरी को जवा डगड़ैया में12से 02बजे तक सफल चक्का जाम किया गया

By mnnews24x7.com Fri, Jan 15th 2021 मिसिरगवां समाचार     


*ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जवा द्वारा किसानों के पक्ष में आज 15 जनवरी को जवा डगड़ैया में12से 02बजे तक सफल चक्का जाम किया गया*💥💥

म. प्र. कांग्रेस कमेटी एवम् जिला कांग्रेस कमेटी रीवा के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जवा द्वारा ब्लॉक मुख्यालय जवा के डगड़ैया मोड़ में किसानों के विरुद्ध तीन काले कानून को वापस लेने एवं पुरे देश में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में 12:00 से 2:00 बजे दिन तक चक्का जाम किया गया।
जैसा की पूरे देश का किसान इन किसान विरोधी तीनों काले कानून के खिलाफ आंदोलनरत है, सुप्रीम कोर्ट भी किसानों की चिंता के प्रति गंभीर है किंतु केंद्र और प्रदेश में शासित भाजपा सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। इसलिए इस परिपेक्ष में 12:00 बजे दिन जवा मुख्यालय के पास डगडैया मोड़ में किसानों के आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस पार्टी द्वारा 12:00 से 2:00 बजे मात्र 2 घंटे का चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन किया गया।इस चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन का नेतृत्व सिरमौर विधानसभा के लोकप्रिय,संघर्षसील कांग्रेस नेता *चक्रधर सिंह जवा*, वरिष्ठ नेता *रामशंकर मिश्रा* और जनपद अध्यक्ष जवा *कमलेश्वर सिंह* जी ने किया।कार्यक्रम के अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जवा के अध्यक्ष *प्रभाकर पटेल* ने किया।विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदेश किसान सचिव *किशोर तिवारी लाला*, ब्लॉक किसान अध्यक्ष *विनोद सिंह अन्नू*, कांग्रेस नेता पवन कुमार यादव, अल्पसंख्यक अध्यक्ष जियंमुदीन पप्पू, महिला ब्लॉक अध्यक्ष जवा राजदुलारी विश्वकर्मा,अंसुचूचित प्रकोष्ठ अध्क्षय ह्रदय लाल वर्मा,मंडलम अध्यक्ष जवा रमेश दुबे कुटी,पटेहरा मंडलम अध्यक्ष कृष्ण लाल दुबे,चौखंडी मंडलम अध्यक्ष मो. शरीफ ,इंद्रमणि तिवारी राजा सहकारिता ब्लॉक अध्यक्ष जवा,मो. कादिर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जवा रहें।चक्का जाम धरना के दौरान क्षेत्रीय किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ व्यापक रोष व्याप्त रहा किसान एकता जिंदाबाद कांग्रेस पार्टी के नारे और टेक्टरों के हार्न गुंजित होते रहें।02 घंटे निर्धारित समय के बाद समापन मौके पर उपस्थित तहसीलदार ,sdop को ज्ञापन सौंप कर किया गया। इस सफल चक्का जाम में प्रमुख रूप से सेक्टर अध्यक्ष जवा शैलेश सिंह,सेक्टर अध्यक्ष सितलाहा जितन्द्र मिश्रा जनकहाई, सेक्टर अध्यक्ष भनिगवा पुष्पेंद्र सिंह,सेक्टर अध्यक्ष लुक देवेंद्र मिश्रा, सेक्टर अध्यक्ष पटेहरा उदय राज सिंह इटमा, सेक्टर अध्यक्ष किरहाई राजू सिंह उसकी,कार्यकारी मंडलम अध्यक्ष जवा दिनेश तोमर, सेक्टर अध्यक्ष चौखंडी युवराज कुशवाहा ,सेक्टर अध्यक्ष शिवपुर शिवेन्द सिंह पिंटू ,अनिल सिंह पटेल अध्यक्ष आईटी सेल जवा,शुशील सिंह,राकेश सिंह कुठिला, रामनरेश सिंह, रामभुवन सिंह, बालेंद्र सिंह, शशिधर सिंह, जितेंद्र कुमार, अरुण कुमार सिंह,अवध प्रसाद सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।


*अनिल सिंह पटेल*
अध्यक्ष आईटी एवम् सोशल मीडिया सेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जवा

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर