किसान बिल के विरोध 15वें दिन किसानो ने दिया धरना

By mnnews24x7.com Sun, Jan 17th 2021 मिसिरगवां समाचार     

किसान बिल के विरोध 15वें दिन किसानो ने दिया धरना
===================
18 जनवरी महिला दिवस पर महिलाओं द्वारा आयोजित किया जाएगा धरना
====================
18 जनवरी को सिरमौर में जन जागरण यात्रा
====================
रीवा 17 जनवरी 2021.. अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह एडवोकेट ने बताया कि किसान बिल के विरोध में दिल्ली आंदोलन के समर्थन में करहिया मंडी रीवा में 15वें दिन अमिलकी सरपंच तेजभान सिंह एवं भारतीय किसान यूनियन नेता अजय सिंह उमेश पटेल की अगुवाई में किसान साथी सोसायटी अध्यक्ष उमेंद्र पटेल राम कलेश सिंह लालबिहारी सिंह छोटेलाल सिंह रामायण पटेल उपेंद्र पटेल ददन सिंह रामभुवन पटेल विद्यार्थी पटेल इंद्रभान विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे किसानों ने कहा कि मोदी सरकार यदि शीघ्र किसान बिल वापस नहीं लेती तो देश का किसान नौजवान मजदूर सरकार को नेस्तनाबूद करने का काम करेगा आज के धरने कार्यक्रम में किसान नेता शिवपाल सिंह की सांस्कृतिक मंडली ने कृषि गीतों से आंदोलन को गति देने का काम किया
समर्थन में पहुचे विभिन्न संगठन
===================
किसान बिल के विरोध में धरने के समर्थन में मजदूर यूनियन नेता लालमन साकेत रमेश आदिवासी मन्नूलाल साकेत बुद्धसेन साकेत जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह पहुंचे कार्यक्रम का संचालन किसान नेता रामजीत सिंह ने किया धरने में संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं समर्थक किसान नेता सुब्रतमणि रामायण सिंह कुवर सिंह गिरिजेश सिंह सेगर शोभनाथ कुशवाहा शिव कुमार मिश्रा बाबा इंद्रजीत सिंह अनिल सिंह पिंटू संजय निगम रामनरेश सिंह अमित सोहगौरा तेजभान सिंह अभिषेक कुमार पटेल कमलेंद्र सिंह मृगेंद्र सिंह वकील अमरा जयभान सिंह अनूप सिंह धोनी निर्भय पटेल जयभान सिंह राजा शुक्ला जय नाथ शुक्ला सरदार सिंह शिवकुमार यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे आंदोलन को गति देने दिनांक 18 जनवरी को सिरमौर तहसील मुख्यालय में जन जागरण यात्रा का आयोजन किया गया है यात्रा उपरांत एस.डी.एम. सिरमौर को राष्ट्रपति महोदय को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा जायेगा साथ ही 18 जनवरी महिला दिवस पर महिलाओं द्वारा धरने का आयोजन किया किया गया है आज के लंगर की व्यवस्था ग्राम पंचायत अमिलकी के किसान साथियों ने किया।

भवदीय
शिव सिंह एडवोकेट
संयोजक
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं संयुक्त किसान मोर्चा रीवा संभाग मध्य प्रदेश
मो.नं. 9893229788

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर