सत्य अहिंसा वह प्रेम के पुजारी बापूजी को कांग्रेस ने किया याद--

By mnnews24x7.com Sun, Jan 31st 2021 मिसिरगवां समाचार     

सत्य अहिंसा वह प्रेम के पुजारी बापूजी को कांग्रेस ने किया याद--
संगत में पंगत के माध्यम से शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने शहर के लोगों को एक सूत्र में जोड़ने का किया प्रयास --
2,000 से अधिक लोगों ने प्रेम भाव से किया पंगत--
रीवा 30 जनवरी सत्य अहिंसा व प्रेम के पुजारी राष्ट्रपिता बापू जी के शहादत दिवस पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत जी मंगू ने शहर के लोगों को एक सूत्र में बांधने संगत में पंगत कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें 2000 से अधिक लोग शामिल होकर पंगत का आनंद लेते हुए बापूजी को नमन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एआईसीसी सदस्य पूर्व विधायक राजेन्द्र मिश्रा उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ला भगत एवं प्रमुख वक्ता व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव डीपी सिंह सरदार प्रहलाद सिंह पूर्व विधायक श्रीमती विद्यावती पटेल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बबीता साकेत जिला कार्यकारी अध्यक्ष रमाशंकर सिंह शिव प्रसाद प्रधान लखन लाल खंडेलवाल मखदूम खान सेवादल के डॉ विमल दुबे उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सर्वप्रथम बापू जी की प्रतिमा पर अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन व अतिथियों का स्वागत करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू ने कहा कि आज पूरा देश शहीद दिवस के रूप में मनाते हुए बापूजी को याद कर रहा है आज यदि भारत मां की धरती पर बापू जी होते तो वो देश की मौजूदा हालात को देखकर स्वयं गोली मार लेते, बापूजी के भाईचारे संदेशा को लेकर शहर कांग्रेस ने अपने शहर के लोगों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में जोड़ने के लिए संगत में पंगत कार्यक्रम आयोजन किया जिसमें ब्लॉक कांग्रेस सेक्टर मंडलम व वार्ड प्रभारियों के साथ शहर के सभी 45 वार्डो के लोगों ने जिस प्रेम के साथ शरीक हुए हैं उनका तहे दिल से स्वागत करते हुए आभार ज्ञापित करता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव राजेंद्र मिश्रा ने गांधीजी के दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी-दर्शन के चार आधारभूत सिद्धांत हैं- सत्य, अहिंसा, प्रेम और सद्भाव। वह बचपन में 'सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र' नाटक देखकर सत्यावलंबी बने। उनका विश्वास था कि सत्य ही परमेश्वर है। उन्होंने सत्य की आराधना को भक्ति माना और अपनी आत्मकथा का नाम 'सत्य के प्रयोग' रखा। उन्होंने संगत में पंगत कार्यक्रम आयोजन कराने के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि जो कार्यकर्ताओं व शहर के लोगों का प्रेम आज दिख रहा है वह निश्चित रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष के संघर्ष का परिणाम है। वही कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री शुक्ला ने कहा कि 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या की थी, यही वजह है कि इस दिन को संपूर्ण राष्ट्र ‘शहीद दिवस’ के रूप में मनाता है। गांधीजी का व्यक्तित्व ही ऐसा है कि उनसे जितना सीखा जाए उतना कम है। गांधीजी ने अपने आदर्शों के आधार पर ऐसे बड़े-बड़े काम किए हैं, जो कि मिसाल बन गए। गांधीजी ने अपने जीवनकाल में कई सारी बातें ऐसी कहीं हैं, जो कि जानने और अपने जीवन में उतारने योग्य है। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता डीपी सिंह ने गांधी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधीजी कोअपने जीवन में कई बार अनपेक्षि‍त अपमान के दौर से भी गुजरना पड़ा। लेकिन इस दौर को उन्होंने बाद में जीवन के महान रचनात्मक अनुभव माना। इसे उन्होंने सत्य के क्षण की संज्ञा दी। उन्होंने आगे कहा कि आज देश का किसान सरकार की तानाशाही रवैए के चलते प्रताड़ित व परेशान उसकी व्यथा को देखकर गांधीजी की याद आती है गांधीजी देश के आजादी के लिए अपने कुर्बानी अंग्रेजी शासक के जुल्म में वह अत्याचार को देखकर ही देने का निर्णय लिया था यह दुर्भाग्य है कि आज गांधी जी के विचारों की हत्या सरकार में बैठे गोडसे विचारधारा के लोग कर रहे हैं और देश को पुनः काले अंग्रेजों के चंगुल में ज करने का प्रयास कर रहे हैं जिसके लिए सभी को संकल्प लेकर संघर्ष करना होगा तभी हम बापू जी के विचारों को जीवित व देश की रक्षा कर सकेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों के साथ विक्रम सिंह राजकुमार सर्राफ अल्पसंख्यक कांग्रेस नेता मुस्ताक खान शत्रुघ्न साहू नूर उल हसन ने भी संबोधित कर बापू जी को नमन किया कार्यक्रम दौरान 2 मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में अतिथियों का आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मिश्रा और मनीष नामदेव ने किया कार्यक्रम में कुंवर सिंह, डॉक्टर विनोद शुक्ला वरिष्ठ पार्षद सज्जन पटेल विनोद शर्मा धमेंद्र सिंह अकरम खान नजमा बेगम गोविंद शुक्ला गंगा यादव अशोक पटेल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी शैलेंद्र श्रीवास्तव राम कीर्ति शर्मा रविंद्र सोहगौरा श्रीप्रकाश तोमर प्रवक्ता मनोज अग्रवाल लियाकत खान प्रहलाद चतुर्वेदी बाबा खारौल, राजेश बंसल धीरेंद्र चमकेल पूर्व पार्षद साबिर खान अमृतलाल मिश्रा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जुबेर खान एनएसयूआई अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी जिला युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष अनूप सिंह चंदेल माजिद खान सेवादल अध्यक्ष अजय तिवारी अनामिका द्विवेदी निशांत सिंह आनंद कुशवाहा ममता सिंह वंदना श्रीवास्तव सत्य द्विवेदी विजयलक्ष्मी मिश्रा नेहा सिंह योगिता सिंह नागेंद्र वर्मा राजकुमार निरंकारी श्याम निरंकारी तनवीर अहमद सागर कच्छवाह विशाल कुशवाहा प्रभात कुशवाहा विनय सोनकर दीपक मौर्य पारश कुशवाहा लल्लू यादव उमेश वर्मा आशीष सोनी रमेश विश्वकर्मा सहित शहर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर