अन्नदाता किसानों के समर्थन में 6 को कांग्रेस का चक्काजाम व 15 फरवरी को होगा पदयात्रा--

By mnnews24x7.com Fri, Feb 5th 2021 मिसिरगवां समाचार     

अन्नदाता किसानों के समर्थन में 6 को कांग्रेस का चक्काजाम व 15 फरवरी को होगा पदयात्रा--
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक लिया गया निर्णय--
रीवा 4 फरवरी/ मोदी सरकार के काले कृषि बिल के विरोध में देशभर में आंदोलित किसानों के समर्थन में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी रीवा में 6 फरवरी को पूरे जिले में राष्ट्रीय व प्रादेशिक राजमार्गों में 12:00 से 3:00 तक चक्का जाम करने एवं जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय पदयात्रा 15 फरवरी को बाईपास सार्क इन गार्डन के पास से कलेक्ट्रेट तक किए जाने का निर्णय गुरुवार को राज निवास में आयोजित जिले के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से लिया गया बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगी नारायण शुक्ला भगत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 10 फरवरी तक जिले के सभी ब्लाकों में किसानों के समर्थन में किसान सम्मेलन व किसान खेतीहर मजदूरों का सम्मान किया जाना है इस तारतम्य में 5 फरवरी को डभौरा में सुबह 11:00 बजे से सिरमौर में 2:00 बजे से 7 फरवरी को मऊगंज में 12:00 बजे से 8 फरवरी को रायपुर कर्चुलियान में 11 बजे से मनगवां में 2:00 बजे से हनुमाना में 12:00 से 9 फरवरी को नईगढी में 11:00 बजे से त्यौहार में 2:00 से 10 फरवरी को सिमरिया में 12:00 से 11 फरवरी को जवा में 11:00 बजे से किसान सम्मेलन व सम्मान कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नेतृत्व में किया जाएगा जिसमें संबंधित ब्लाक के विधानसभा के प्रत्याशियों सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मंडलम सेक्टर तथा सभी मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति आवश्यक है बैठक में यह भी तय किया गया की सभी विधानसभा से 15 फरवरी को आयोजित होने वाले पदयात्रा में अधिक से अधिक किसानों व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में हो जिससे पदयात्रा की गूंज दिल्ली तक पहुंच कर किसानों की आवाज बन सके बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व संसदीय सचिव वरिष्ठ नेता राजेंद्र मिश्रा पूर्व सांसद देवराज सिंह सरदार प्रहलाद सिंह महिला कार्यकारी अध्यक्ष कविता पांडे पूर्व विधायक राम गरीब बनवासी शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रमाशंकर सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बबीता साकेत जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश सिंह लखन लाल खंडेलवाल वसीम राजा मखदूम खान वरिष्ठ पार्षद गोविंद शुक्ला अजय मिश्रा बाबा महेश ठारवानी, विक्रम प्रताप सिंह जिला युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष अनूप सिंह चंदेल जुबेर खान, मंजुल त्रिपाठी रफीक खान माजिद खान सेवादल अनामिका दुबे निशांत सिंह आनंद कुशवाहा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय तिवारी मऊगंज, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मझियार जीतेंद्र सिंह प्रदीप सिंह बब्बू वरिष्ठ नेता मोतीलाल मिश्रा श्रीप्रकाश तोमर पंडित रुकमणी, पप्पू लाल रावत पूर्व पार्षद उमेश वर्मा साबिर अंसारी प्रभात सिंह नागेंद्र वर्मा, संजय सिंह बघेल, दीपक मौर्य केशव वर्मा लल्लू यादव राजेश नामदेव सहित कांग्रेस के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर