किसान बिल के विरोध में 42बे दिन किसान नेता जयभान सिंह पडिया की अगुवाई में दिया गया धरना

By mnnews24x7.com Sat, Feb 13th 2021 मिसिरगवां समाचार     

किसान बिल के विरोध में 42बे दिन किसान नेता जयभान सिंह पडिया की अगुवाई में दिया गया धरना
====================
किसान नेताओं ने बैठक कर रेल रोको सहित लिए कई फैसले
====================
रीवा 13फरवरी 2021.. अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह एडवोकेट ने बताया कि किसान बिल के विरोध में दिल्ली आंदोलन के समर्थन में करहिया मंडी रीवा में 42बें दिन किसान नेता जयभान सिंह पडिया की अगुवाई में दिया गया धरना धरने में प्रमुख रूप से किसान साथी वीरभान सिंह रामभान सिंह सरपंच रामदरस सिंह हेर्मेंद्र सिंह बेटू विजय बहादुर सिंह राजकुमार सिंह तरुण सिंह संपत सिंह रमेश सिंह लक्ष्मण प्रसाद पटेल वाल्मीकि प्रसाद पटेल पुष्पेंद्र सिंह अश्वनी सिंह पुष्पेंद्र साहू आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन किसान नेता रामजीत सिंह ने किया धरने में संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं किसान नेता भैयालाल त्रिपाठी कुंवर सिंह किसान सुब्रतमणि विद्याशंकर मुफलिस उमेश सिंह अनिल सिंह पिंटू दानबहादुर सिंह गिरिजेश सिंह सेंगर शोभनाथ कुशवाहा इंद्रजीत सिंह रामनरेश सिंह संजय निगम अमित सोहगौरा तेजभान सिंह अभिषेक कुमार पटेल जगदीश प्रसाद सोधिया किसान शैलेंद्र भाई अजय तिवारी पप्पू तमरा लाल बिहारी सिंह कमलेंद्र सिंह मृगेंद्र सिंह अनूप सिंह धोनी निर्भय पटेल सरदार सिंह शिवकुमार यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे किसानों ने कहा कि बिल वापसी के बाद ही घर वापसी होगी आंदोलन में लगातार किसानों का लंगर चल रहा है धरना स्थल पर किसान नेता शिवपाल सिंह एडवोकेट के पिता श्री हीरालाल सिंह उम्र 86 वर्ष पूर्व रजिस्ट्रार इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई

किसान नेताओं ने बैठक कर रेल रोको सहित लिए कई फैसले
====================
संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय आवाहन मुताबिक किसान नेताओं ने करहिया मंडी रीवा धरना स्थल पर बैठक आयोजित कर यह निर्णय लिया कि 14 फरवरी को शाम 6 बजे दिल्ली बॉर्डर किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों और पुलवामा हमले में मारे गए जवानों की याद में स्वामी विवेकानंद पार्क से शिल्पी प्लाजा चौक तक कैंडल मार्च के माध्यम से श्रद्धांजलि दी जाएगी एवं 16 फरवरी को हरियाणा के कद्दावर किसान नेता सर छोटू राम की जयंती आमसभा के माध्यम से धरना स्थल में दोपहर 12 बजे से मनाई जाएगी जिसमें जिले के हर विधा के विद्वान उपस्थित रहेंगे तथा 18 फरवरी को दोपहर 12 से 4 बजे तक रीवा रेलवे स्टेशन बायपास के पास रेल रोको आंदोलन किया जाएगा जहां किसानों के साथ ट्रेड यूनियनों श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी सदस्य भी उपस्थित रहेंगे साथ ही देवतालाब मुख्य द्वार से शिव मंदिर तक किसान नेता नरेंद्र सिंह सेगर के आयोजन पर 14 फरवरी शाम 6:30 बजे शहीदों के नाम कैंडल मार्च निकाला जाएगा साथ ही जिले में अन्य तहसील मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे

भवदीय
शिव सिंह एडवोकेट
संयोजक
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं संयुक्त किसान मोर्चा रीवा संभाग मध्य प्रदेश mb 9893229788

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर