किसान बिल के विरोध में 49बे दिन जेपी कुशवाहा की अगुवाई में दिया गया धरना = प्रदेशव्यापी बंद में शामिल हुआ संयुक्त किसान मोर्चा

By mnnews24x7.com Sat, Feb 20th 2021 मिसिरगवां समाचार     

किसान बिल के विरोध में 49बे दिन जेपी कुशवाहा की अगुवाई में दिया गया धरना
====================
प्रदेशव्यापी बंद में शामिल हुआ संयुक्त किसान मोर्चा
====================
किसान आंदोलन के नाम पर अवैध वसूली को लेकर मोर्चे ने कड़ा रुख अपनाया
====================
26 फरवरी को व्यापारियों के बंद का संयुक्त किसान मोर्चा ने किया समर्थन
====================
रीवा 20 फरवरी 2021.. संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह एडवोकेट ने बताया कि किसान बिल के विरोध में दिल्ली आंदोलन के समर्थन में करहिया मंडी रीवा में 49बें दिन विंध्य सब्जी उत्पादक किसान संघ के संयोजक जेपी कुशवाहा के अगुवाई में धरना सम्पन्न हुआ धरने में किसान साथी अध्यक्ष इंद्रदेव कुशवाहा सचिव रामविश्वास कुशवाहा कोषाध्यक्ष अनिल कुशवाहा उपाध्यक्ष रमेश कुशवाहा सदस्य रमाशंकर कुशवाहा उमाकांत कुशवाहा उमाशंकर कुशवाहा अवधेश कुशवाहा राहुल कुशवाहा आदि शामिल रहे आंदोलन के समर्थन में पूर्व सांसद देवराज सिंह समाजसेवी मास्टर बुद्धसेन पटेल पहुंचे संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी किसान नेता गयाप्रसाद मिश्रा रामायण सिंह रामजीत सिंह कुंवर सिंह सुब्रतमणि त्रिपाठी रविनंदन सिंह इंद्रजीत सिंह तेजभान सिंह अनिल सिंह पिंटू अभिषेक कुमार पटेल सर्वेश सिंह डॉ प्रतिभा सिंह आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन किसान नेता शोभनाथ कुशवाहा ने किया

प्रदेशव्यापी बंद में शामिल हुआ संयुक्त किसान मोर्चा
==================
पेट्रोल डीजल गैस एवं अन्य उत्पादों की बेतहाशा वृद्धि के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए प्रदेशव्यापी बंद का संयुक्त किसान मोर्चा ने समर्थन करते हुए नारेबाजी के साथ रैली निकालकर बंद में शामिल हुआ किसान नेताओं ने कहा हम मोदी सरकार के हर अनैतिक कार्य का इसी तरह विरोध करते रहेंगे

समाजसेवी बिहारीलाल सिंह की पुत्री के जन्मदिन पर जारी रहा लंगर
====================
धरना स्थल पर लगातार महापुरुषों के दिवस मनाने से लेकर आंदोलन से जुड़े किसानों समाजसेवियों के पारिवारिक अवसरों के भी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं वही आज पैपखरा निवासी समाजसेवी बिहारीलाल सिंह की पुत्री अर्पिता सिंह का जन्म दिवस किसानों ने केक काटकर आंदोलन स्थल पर मनाया जहां दिनभर लंगर जारी रहा आगे भी बड़े-बड़े कार्यक्रम जारी रहेंगे

किसान आंदोलन के नाम पर अवैध वसूली को लेकर मोर्चे ने कड़ा रुख अपनाया
===================
संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह ने बताया कि रीवा जिले में विगत 49 दिनों से कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में करहिया मंडी में किसानों का अहिंसात्मक आंदोलन जारी है रीवा जिले एवं शहर के कुछ व्यवसायियों द्वारा यह बताया गया कि संयुक्त किसान मोर्चा के नाम से कुछ असामाजिक व शरारती तत्व अवैधानिक रूप से चंदे की उगाही कर रहे हैं आप सभी को समाचार पत्रों के माध्यम से सूचित करना चाहता हूं की संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किसी प्रकार की कोई कटनी रसीद आदि नहीं छपवाई गई है सहयोग करने वाले समाजसेवी व व्यापारी तथा किसान साथी धरना स्थल करहिया मंडी आकर स्वयं सहयोग राशि व अन्य सामग्रियां पहुंचा रहे हैं आप सभी समाजसेवियों व्यापारियों व किसानों से आग्रह है कि किसी प्रकार का कोई सहयोग करना चाहते हैं तो धरना स्थल पर आकर ही प्रदान करें और अगर कोई असामाजिक व शरारती तत्व किसी प्रकार की सहायता राशि मांगने जाते हैं तो कृपया इन नंबरों पर हमें तत्काल सूचित करें 9893229788,9302820853
9399082419,9826624256
9826134988,9770345064
9200929622,9685066101
ताकि हम लोग इस अवैध वसूली व असंवैधानिक कृत्यों पर कानूनी कार्यवाही कर सके

26 फरवरी को व्यापारियों के बंद का संयुक्त किसान मोर्चा ने किया समर्थन
====================
धरना स्थल पर किराना व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष व कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश ठारवानी व्यापार मंडल एवं व्यापार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह लक्की धरने का समर्थन करने करहिया मंडी पहुंचे जहां किसानों के पक्ष में अपनी बात रखी वही संयुक्त किसान मोर्चा ने कैट के 26 फरवरी को राष्ट्रव्यापी बंद को लेकर अपना समर्थन पत्र सौंपते हुए कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा राष्ट्रव्यापी बंद के समर्थन को लेकर बाजार में उतरेगा
भवदीय
शिव सिंह एडवोकेट
संयोजक
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं संयुक्त किसान मोर्चा रीवा संभाग मध्य प्रदेश mb 9893229788

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर