किसान बिल के विरोध में 53बें दिन किसान नेता तेजभान सिंह के नेतृत्व में दिया गया धरना

By mnnews24x7.com Wed, Feb 24th 2021 मिसिरगवां समाचार     

किसान बिल के विरोध में 53बें दिन किसान नेता तेजभान सिंह के नेतृत्व में दिया गया धरना
===================
धरना स्थल पहुंचे कांग्रेस विधायक सतना सिद्धार्थ कुशवाहा
====================
रीवा 24फरवरी 2021.. संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह एडवोकेट ने बताया कि किसान बिल के विरोध में दिल्ली आंदोलन के समर्थन में करहिया मंडी रीवा में 53बें दिन किसान नेता तेजभान सिंह बिहरा के नेतृत्व में किसान साथी धरने में रहे तेजभान सिंह ने कहा कि गांधीवादी तरीके से किसान बिल वापसी को लेकर आंदोलनरत किसानों के साथ मोदी सरकार लगातार अन्याय जुल्म ज्यादती कर रही है जिसे किसान अब बर्दाश्त नहीं करेगा धरने में प्रमुख रूप से किसान एवं समाजसेवी बाबूलाल सिंह अजयपाल सिंह रामअवतार सिंह राजभान दुबेदी अविनाश सिंह सौरभ सिंह रोहित सिंह सुरेंद्रनाथ यादव आदि उपस्थित रहे धरने में संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं समर्थक किसान नेता गयाप्रसाद मिश्रा रामजीत सिंह कुंवर सिंह किसान सुब्रतमणि लालमणि त्रिपाठी समाजसेवी लेखन सिंह रामानुज तिवारी सोमनाथ कुशवाहा अनिल सिंह पिंटू इंद्रजीत सिंह अभिषेक कुमार पटेल सुग्रीव सिंह संजय निगम कमलेश्वर सिंह विनोद कुमार मिश्रा शिवपाल सिंह एडवोकेट रामनारायण सिंह शमशेर सिंह सर्वेश सिंह जगदीश प्रसाद सोधिया जयभान सिंह कमलेंद्र सिंह निर्भय पटेल अनूप सिंह धोनी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे किसानों ने कहा कि बिल वापसी के बाद ही घर वापसी होगी आंदोलन में लगातार किसानों का लंगर चल रहा है

मनाया गया दमन विरोधी दिवस
====================
संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवाहन पर किसान आंदोलन पर हो रहे चौतरफा दमन का विरोध करते हुए किसानों ने आज दमन विरोधी दिवस मनाया तथा महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन कमिश्नर रीवा को सौंपा किसानों ने कहा कि इतिहास गवाह है जब-जब सरकारों ने किसान गरीब मजदूर का दमन किया है उन्हें हटना पड़ा है इसलिए सरकार किसानों का बिना दमन व शोषण किए कानून वापस ले इसी में उसकी भलाई है

धरना स्थल पहुंचे सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा
==================
कांग्रेस पार्टी के सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा करहिया मंडी किसानों के धरने में पहुंचकर समर्थन देते हुए कहा कि देश के अन्नदाता के साथ जिस तरह से मोदी सरकार किसान विरोधी कानून लाकर उन्हें प्रताड़ित कर रही है यह देश कभी माफ नहीं करेगा मैं किसानों की हक की लड़ाई में हमेशा साथ हूं उनके साथ नेता प्रतिपक्ष नगर निगम पार्षद अजय मिश्रा बाबा पूर्व जनपद अध्यक्ष लालमणि पांडे पार्षद रामप्रकाश तिवारी डैडू पार्षद अशोक पटेल छब्बू समाजसेवी रघुवंश प्रसाद कुशवाहा पूर्व पार्षद धनेंद्र सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र मिश्रा सरपंच बबलू कुशवाहा जेपी कुशवाहा प्रभात कुशवाहा उमाशंकर कुशवाहा सहित अन्य साथी उपस्थित रहे

भवदीय
शिव सिंह एडवोकेट
संयोजक
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं संयुक्त किसान मोर्चा रीवा संभाग मध्य प्रदेश mb 9893229788

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर