किसान बिल के विरोध में 73वें दिन किसान रामकलेश रावत महेंद्र सिंह के नेतृत्व में दिया गया धरना
By mnnews24x7.com Tue, Mar 16th 2021 मिसिरगवां समाचार
किसान बिल के विरोध में 73वें दिन किसान रामकलेश रावत महेंद्र सिंह के नेतृत्व में दिया गया धरना
====================
18 मार्च को धरना स्थल करहिया मंडी में होगा संस्कार समारोह
====================
रीवा 16 मार्च 2021.. संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह एडवोकेट ने बताया कि किसान बिल के विरोध में दिल्ली आंदोलन के समर्थन में करहिया मंडी रीवा में 73वें दिन किसान रामकलेश रावत पिपरा महेंद्र सिंह कुशवार की अगुवाई में किसान साथी धरने पर रहे जिसमें प्रमुख रूप से बलवंत सिंह बाबा उमेश सिंह समयलाल रावत दिनेश रावत चन्द्रशेखर सिंह चेतराम रावत रहे धरने का संचालन किसान नेता इंद्रजीत सिंह ने किया धरने में संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी भागवत प्रसाद पांडे मास्टर बुद्धसेन पटेल गयाप्रसाद मिश्रा ओमनारायण सिंह रामजीत सिंह कुंवर सिंह रविनंदन सिंह शोभनाथ कुशवाहा लालमणि त्रिपाठी संजय निगम उमेश सिंह अनिल सिंह पिंटू तेजभान सिंह किसान शैलेंद्र भाई अभिषेक कुमार पटेल जयभान सिंह शिवपाल सिंह एडवोकेट विनोद मिश्रा रमाकांत सिंह रत्नेश सिंह राजेंद्र सिंह सर्वेश सिंह केशव शर्मा लालबिहारी सिंह मुकेश पटेल द्वारिका प्रसाद तिवारी वीरभान सिंह चिंतामणि शुक्ला इंद्रभान सिंह शिव कुमार सिंह रमेश सिंह विजय भान सिंह सोमनाथ सिंह नेत्रराज सिंह अनिल सिंह जवा जगदीश प्रसाद सोधिया कमलेंद्र सिंह निर्भय पटेल अनूप सिंह धोनी आदि उपस्थित रहे धरना स्थल पर किसानों का लंगर निरंतर चल रहा है
18 मार्च को धरना स्थल करहिया मंडी में होगा संस्कार समारोह
====================
कृषि कानून के विरोध में जारी धरना स्थल पर सामाजिक कार्यक्रम भी जारी है इसके पूर्व में किसान अभिषेक व किसान बिहारी लाल की बेटियों का जन्मदिन मनाया गया साथ में संयोजक शिव सिंह का जन्मदिन भी सादगी पूर्वक मनाया गया इसी तारतम्य में किसानों ने यह फैसला लिया है कि अब जो भी किसानों के कार्यक्रम होंगे वह धरना स्थल करहिया मंडी में ही संपादित किए जाएंगे जिसमें मध्य प्रदेश किसान सभा के महासचिव व संयुक्त किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष रामजीत सिंह के बेटे सचिन सिंह का संस्कार समारोह दिनांक 18 मार्च को करहिया मंडी स्थित धरना स्थल पर प्रस्तावित किया गया है तमाम धरना में शामिल होने वाले किसानों व सामाजिक संगठनों व्यापारिक संगठनों व धरने को समर्थन देने वाले सभी संगठनों को सादर आमंत्रित किया जाता है कि 18 मार्च को दिन 12 बजे धरना स्थल करहिया मंडी आकर संस्कार समारोह में शामिल होकर किसानों की इस परंपरा को आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान करें विदित हो कि जब तक यह कृषि के तीनों काले कानून वापस नहीं होंगे तब तक किसान अपने सामाजिक एवं संस्कारिक समारोह धरना स्थल पर ही करेंगे
भवदीय
शिव सिंह एडवोकेट
संयोजक
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं संयुक्त किसान मोर्चा रीवा संभाग मध्य प्रदेश मो.नं. 9893229788