संयुक्त किसान मोर्चा का ऐतिहासिक कदम धरना स्थल पर हुआ शादी समारोह

By mnnews24x7.com Thu, Mar 18th 2021 मिसिरगवां समाचार     

संयुक्त किसान मोर्चा का ऐतिहासिक कदम
================
धरना स्थल पर हुआ शादी समारोह
=================
75बें दिन किसान नेता शोभनाथ कुशवाहा के नेतृत्व में दिया गया धरना
====================
रीवा 18 मार्च 2021.. संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह एडवोकेट ने बताया कि किसान बिल के विरोध में दिल्ली आंदोलन के समर्थन में करहिया मंडी रीवा में 75वें दिन जारी धरने में संयुक्त किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष मध्य प्रदेश किसान सभा के महासचिव रामजीत सिंह ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए धरना स्थल करहिया मंडी रीवा से अपने पुत्र सचिन सिंह निवासी बिहरा का वैवाहिक संस्कार करने का निर्णय लिया जहां विष्णुकांत सिंह निवासी छिरहटा की पुत्री आसमा सिंह के साथ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले संविधान की शपथ दिलाई जाकर वैवाहिक संस्कार संपन्न कराया गया यहां स्पष्ट किया जा रहा है कि लड़का लड़की ने प्रबल इच्छा जाहिर की थी कि धरना स्थल से ही शादी करेंगे लड़के के पिता रामजीत सिंह का कहना है कि हम इस आयोजन से सरकार को यह संदेश देना चाहते हैं कि बिना बिल वापसी आंदोलन से नहीं हटेंगे डटे रहेंगे और जो भी किसानों के पारिवारिक कार्यक्रम होंगे वे सभी धरना स्थल से ही होंगे हम यह भी संदेश देना चाहते हैं कि सरकार से तो लड़ ही रहे हैं साथ ही कुरीतियों से भी हमें लड़ना है क्योंकि कुरीतियों से भारतीय समाज का व्यापक नुकसान हो रहा है हम यह भी संदेश देना चाहते हैं कि संविधान की मंशा अनुरूप सबको अपना मनपसंद हमसफर चुनने की स्वतंत्रता है क्योंकि जहां जहां भाजपा की सरकारें हैं वहां लगातार संविधान एवं स्वतंत्रता पर हमले हो रहे हैं शादी में वर वधु को भेंट स्वरूप जो राशि प्राप्त हुई है वह आगे आंदोलन चलाने में उपयोग की जाएगी उक्त अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी किसान समाजसेवी बुद्धिजीवी जन संगठनों के प्रमुख महिलाएं एवं वर-वधू पक्ष के सम्मानित व्यक्ति उपस्थित होकर वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किए वर वधु को भारतीय संविधान भेंट किया गया वर वधु ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं शिक्षा की देवी सावित्री बाई फूले की प्रतिमा पर फेरे लिए
धरने के 75बें दिन किसान नेता शोभनाथ कुशवाहा के नेतृत्व में दिया गया धरना
====================
करहिया मंडी रीवा में धरने के 75बें दिन राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के नेता शोभनाथ कुशवाहा के नेतृत्व में धरना दिया गया धरने में प्रमुख रूप से किसान नेता रविदत्त सिंह ओम नारायण सिंह रविनंदन सिंह जगदीश प्रसाद सोधिया कामता प्रसाद शुक्ला अरुण कुमार तिवारी भक्त प्रहलाद कुशवाहा अनिल सिंह जवा नरेंद्र सिंह सेगर अरुण पटेल विवेक पटेल भूपेंद्र सिंह लालमन कुशवाहा आदि उपस्थित रहे धरने में निरंतर लंगर चल रहा है
भवदीय
शिव सिंह एडवोकेट
संयोजक
संयुक्त किसान मोर्चा एवं अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति रीवा संभाग मध्य प्रदेश
Mb. 9893229788

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर