*भाजपा हटाओ लोकतंत्र बचाओ नारे के साथ कांग्रेस का लोकतंत्र सम्मान दिवस एवं तिरंगा पद यात्रा हुआ सम्पन्न

By mnnews24x7.com Sat, Mar 20th 2021 मिसिरगवां समाचार     

*भाजपा हटाओ लोकतंत्र बचाओ नारे के साथ कांग्रेस का लोकतंत्र सम्मान दिवस एवं तिरंगा पद यात्रा हुआ सम्पन्न --*

*कांग्रेस जोड़-तोड़ की राजनीति में विश्वास करती तो शिवराज सिंह नही होते मुख्यमंत्री -- पूर्व विधायक खम्परिया*

*संविधान जलाने वाले देश के नही हो सकते हिमायती -- सांसद राजमणि पटेल*

रीवा, 20 मार्च/ संविधान की हत्यारी बीजेपी को 2023 में उखाड़ कर जनता की सरकार बनाने कॉन्ग्रेस के कार्यकर्ताओं को आज कमलनाथ जी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के 15 माह के जनहितैषी कार्यों को जन- जन तक पहुचाने का संकल्प लेकर कार्य करना होगा तभी लोकतंत्र का सम्मान होगा उक्त विचार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व प्रभारी पूर्व विधायक नित्य निरंजन खम्परिया ने जिला कांग्रेस द्वारा कमिश्नर कार्यालय के पास व्यंकट भवन के सामने आयोजित लोकतंत्र सम्मान दिवस एवं तिरंगा पदयात्र कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। लोकतंत्र सम्मान दिवस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ला भगत ने की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रपिता बापूजी व संविधान निर्माता बाबा साहब के चित्र में कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण कर लोकतंत्र के सम्मान बचाने का संकल्प लिया व संविधान के उद्देश्य का वाचन कांग्रेस नेता जिला कार्यकारी अध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने किया। कार्यक्रम को मुख्यातिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए श्री खम्परिया ने आगे कहा कि बीजेपी की तरह यदि कॉन्ग्रेस भी जोड़-तोड़ की राजनीति में विश्वास करती तो शिवराज सिंह मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश के लोगों के बीच दिखाई ना देते। उन्होंने यह भी कहा कि आज देश में स्वतंत्रता आंदोलन का विरोध करने वाली विचारधारा आरएसएस हावी है जिस कारण ही देश की शासकीय संपत्ति पूंजी पतियों के हाथ गिरवी हो रही है, किसान सड़कों पर है युवा बेरोजगार रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तथा व्यापारी व आमजन भी सरकार के नीतियों के कारण परेशान व प्रताड़ित है ऐसी स्थिति में कांग्रेस के हर एक कार्यकर्ता को देश के लिए व प्रदेश के सम्मान के लिए आगे आकर 2023 में स्वर्णिम मध्यप्रदेश के लिए कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लेना होगा। वहीं कार्यक्रम को राज्यसभा सासंद राजमणि पटेल ने सम्बोधित करते कहा कि जब देश का संविधान बना था तब आरएसएस ने उस संविधान को जलाने का काम किया था, ऐसे लोग कभी देश के हिमायती नहीं रहे हैं, लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ाई लड़ना जरूरी है, संघ और बीजेपी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर प्रचार करते हैं, वोट किसी को भी मिले, पर सरकार बीजेपी की ही बनेगी। चुने हुए जनमत को खरीदती है बीजेपी। बीजेपी ने उद्योगपतियों के माफिक नीतियां बनाई हैं। कमलनाथ सरकार ने 15 महीने में कई जनहित के फैसले किए थे। जिन्हें जनता के बीच पहुचने का दायित्व प्रत्येक कार्यकर्ता का है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ला भगत ने कहा कि पिछले साल 20 मार्च को ही कमलनाथ सरकार ने इस्तीफा दिया था। 15 महीने की जन हितैषी सरकार को राजनीति को कलंकित करने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ विधायकों के दल बदल कर गिराया जो प्रदेश के लिए काला दिवस का दिन है किंतु कमलनाथ जी ने सरकार गवाने के 1 साल पूरा होने पर प्रदेश में लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाने का निर्णय लेकर बीजेपी के काले चेहरे को उजागर किया है। वहीं शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरुमीत सिंह मंगू ने कहा कि 2023 में कांग्रेस सत्ता में आई तो अधूरे वचनों को कमलनाथ जी के नेतृत्व में पूरा किया जाएगा. ये सरकार सौदेबाजी की सरकार है, ज्यादा नहीं चलेगी। इस दौरान एलसीडी के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का वीडियो संदेश भी जारी किया गया जिसमें कमलनाथ जी ने साफ सकेत दे दिए कि 2023 के चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की तैयारियां जोरों पर हैं।

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर