किसान बिल के विरोध में 86वें दिन जारी रहा धरना = मिट्टी का तिलक लगाकर धरने पर रहे किसान नहीं मनाई होली

By mnnews24x7.com Mon, Mar 29th 2021 मिसिरगवां समाचार     

किसान बिल के विरोध में 86वें दिन जारी रहा धरना
====================
मिट्टी का तिलक लगाकर धरने पर रहे किसान नहीं मनाई होली
====================
रीवा 29 मार्च 2021.. संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक किसान नेता शिव सिंह ने बताया कि किसान बिल के विरोध में दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में 86बें दिन करहिया मंडी रीवा में किसान धरने पर रहे धरने में कोविड-19 नवीन गाइडलाइन का पालन जारी रहा संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवाहन पर यह निर्णय लिया गया था कि दिल्ली की सीमा पर जारी किसान आंदोलन में लगभग 300 से अधिक किसान अपनी शहादत दे चुके हैं लेकिन सरकार कुंभकरण की नींद पर सो रही है जिसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं किसान होली नहीं मनाएंगे मिट्टी का तिलक लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे जहां आज धरना स्थल रीवा में किसान नेता रघुवंश प्रसाद कुशवाहा ग्राम टिकिया जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह तहसील हुजूर किसान नेता शोभनाथ कुशवाहा बिसार किसान नेता संतकुमार पटेल ग्राम इटहा गंगेव किसान सुग्रीव सिंह अमरा किसान बालेश्वर सिंह खड्डा तहसील सेमरिया किसान दुलेम पटेल गंगेव किसान प्रमोद कुशवाहा संतोष कुशवाहा ग्राम टिकिया किसान नेता तेजभान सिंह ग्राम बिहरा सेमरिया समाजसेवी अभिषेक कुमार पटेल ग्राम तमरादेश तहसील गुढ किसान नेता जयभान सिंह पडिया तहसील हुजूर अपने अपने गांव की मिट्टी लेकर धरना स्थल पहुंचे जहां धरने पर बैठे किसान नेताओं एवं किसानों को मिट्टी का तिलक लगाया आज के धरने में प्रमुख रूप से किसान नेता रामायण सिंह रामजीत सिंह कुंवर सिंह इंद्रजीत सिंह अनिल सिंह पिंटू एडवोकेट शिवपाल सिंह निर्भय पटेल अनूप सिंह अखिलेश कुमार पटेल नेत्रराज सिंह स्वप्निल सिंह सत्येंद्र सिंह राम चरण सिंह अनिल सिंह महेंद्र सिंह राजकुमार सिंह भूपेंद्र सिंह विजय भान सिंह रजनीश कुमार पटेल दीपेंद्र सिंह दीपू अनूप सिंह धोनी आदि उपस्थित रहें धरने में किसानों का लंगर निरंतर जारी है किसानों ने कहा कि बिल वापसी के बाद ही घर वापसी होगी

भवदीय
शिव सिंह एडवोकेट
संयोजक
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं संयुक्त किसान मोर्चा रीवा संभाग मध्य प्रदेश मो.नं. 9893229788

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर