किसान बिल के विरोध में 108बे दिन किसान नेता रमाकांत सिंह के नेतृत्व में जारी रहा धरना

By mnnews24x7.com Tue, Apr 20th 2021 मिसिरगवां समाचार     

किसान बिल के विरोध में 108बे दिन किसान नेता रमाकांत सिंह के नेतृत्व में जारी रहा धरना
=====================
रीवा 20 अप्रैल 2021.. संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक किसान नेता शिव सिंह ने बताया कि किसान बिल के विरोध में दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में 108बें दिन ग्राम बिहरा में किसान नेता रमाकांत सिंह के नेतृत्व में दिया गया धरना धरने में कोविड-19 नवीन गाइडलाइन का पालन जारी रहा धरने में प्रमुख रूप से किसान इद्रभान सिंह मथुरा शास्त्री बीरभान वेऊहर उपस्थित रहे

किसान आंदोलन का दमन बर्दाश्त नहीं
========================
संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह ने बताया कि कोविड-19 के चलते किसान नेता भागवत प्रसाद पांडे गया प्रसाद मिश्रा रामायण सिंह ओमनारायण सिंह रामजीत सिंह कुंवर सिंह उमेश सिंह इंद्रजीत सिंह शोभनाथ कुशवाहा अशोक सिंह विश्वनाथ चोटीवाला अजय पांडे संत कुमार पटेल तेजभान सिंह अभिषेक कुमार पटेल जयभान सिंह शिवपाल सिंह एड राजेंद्र सिंह बरा अनिल सिंह जवा सर्वेश सिंह अनूप सिंह धोनी ने फोन वार्ता करके बड़ी रणनीति तैयार की है नेताओं ने कहा कि कोरोना महामारी के नाम पर आंदोलन को कुचलना बर्दाश्त नहीं होगा पूरे देश का किसान जेल जाने को तैयार है यह आजादी की लड़ाई है गांधी जी ने भी जेल में रहकर आंदोलन किया था किसान भी तैयार है

22 को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन
====================
मोर्चे के संयोजक ने बताया कि विगत दिवस मध्य प्रदेश संयुक्त किसान मोर्चा की जूम मीटिंग संपन्न हुई थी जिसमें यह निर्णय लिया गया था कि 22 अप्रैल को प्रत्येक जिले में किसान बिल वापसी एवं एमएसपी की गारंटी सहित किसानों की क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिले के कलेक्टरों को सौंपा जाएगा रीवा में भी संयुक्त किसान मोर्चा ज्ञापन सौंपेगा
भवदीय
शिव सिंह एडवोकेट
संयोजक
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं संयुक्त किसान मोर्चा रीवा संभाग मध्य प्रदेश मो.नं. 9893229788

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर