किसान बिल के विरोध में 109बे दिन किसान रामसुमिरन साकेत के नेतृत्व में जारी रहा धरना

By mnnews24x7.com Wed, Apr 21st 2021 मिसिरगवां समाचार     

किसान बिल के विरोध में 109बे दिन किसान रामसुमिरन साकेत के नेतृत्व में जारी रहा धरना
=====================
रीवा 21 अप्रैल 2021.. संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक किसान नेता शिव सिंह ने बताया कि किसान बिल के विरोध में दिल्ली किसान आंदोलन के समर्थन में 109बें दिन ग्राम बिहरा में किसान रामसुमिरन साकेत के नेतृत्व में दिया गया धरना धरने में कोविड-19 नवीन गाइडलाइन का पालन जारी रहा धरने में प्रमुख रूप से किसान श्यामलाल दुवेदी रमाकांत सिंह अनूप सिंह अंकित उपस्थित रहे

गेहूं खरीदी प्रति हेक्टेयर 25 क्विंटल से बढ़ाकर 38 क्विंटल किए जाने का निर्णय किसान हित में उचित
========================
संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह ने बताया कि रीवा जिले में गेहूं की खरीदी प्रति हेक्टेयर 25 क्विंटल निर्धारित की गई थी जबकि रीवा जिले के किसानों की गेहूं की पैदावार प्रति हेक्टेयर लगभग 40 से 50 क्विंटल हुई है सरकार के विसंगति पूर्ण निर्णय से किसानों की गेहूं खरीदी का जो मानक 25 क्विंटल निर्धारित किया गया था वह किसानों के खिलाफ था जबकि विगत वर्ष खरीदी का मानक 38 क्विंटल रखा गया था जिसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर 12 अप्रैल को जल सत्याग्रह उपरांत जिला प्रशासन को गेहूं की खरीदी का मानक बढ़ाएं जाने ज्ञापन सौंपा था सरकार ने 25 क्विंटल की जगह खरीदी का मानक 38 क्विंटल हेक्टेयर कर दिया है जिसको लेकर किसान नेता रविदत्त सिंह ओमनारायण सिंह रामजीत सिंह कुंवर सिंह उमेश सिंह इंद्रजीत सिंह शोभनाथ कुशवाहा अशोक सिंह विश्वनाथ चोटीवाला अजय पांडे संत कुमार पटेल तेजभान सिंह रामनरेश सिंह मिथिला सिंह अभिषेक कुमार पटेल जयभान सिंह शिवपाल सिंह एड राजेंद्र सिंह बरा अनिल सिंह जवा फौजी यदुवंश प्रताप सिंह किसान रामायण पटेल पाती किसान विसर्जन पटेल दीप नारायण पटेल रम्मू पुष्पराज सिंह सिकरवार विजय तिवारी बाबा उमाशंकर कुशवाहा ओमप्रकाश कुशवाहा रामस्वरूप विश्वकर्मा राम सुमिरन विश्वकर्मा सर्वेश सिंह अनूप सिंह धोनी ने सरकार के उक्त निर्णय को किसान हित में उचित बताया संयुक्त किसान मोर्चा ने उन जनप्रतिनिधियों एवं किसान नेताओं का स्वागत किया है जिन्होंने उक्त मामले को लेकर आवाज उठाई थी
भवदीय
शिव सिंह एडवोकेट
संयोजक
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं संयुक्त किसान मोर्चा रीवा संभाग मध्य प्रदेश मो.नं. 9893229788

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर