सिविल अस्पताल मऊगंज में पदस्थ बीएमओ डॉ पंकज सिंह गहरवार राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण बीएमओ साहब की तानाशाही अपने चरम पर

By mnnews24x7.com Mon, May 3rd 2021 मिसिरगवां समाचार     



राजनैतिक संरक्षण के चलते निरंकुश हुए मऊगंज बीएमओ पंकज सिंह गहरवार,

लोकेशन मऊगंज रीवा मध्य प्रदेश

रिपोर्ट मिथिलेश त्रिपाठी

कैमरामैन प्रकाश चंद्र पांडे

खबर विस्तार से

सिविल अस्पताल मऊगंज में पदस्थ बीएमओ डॉ पंकज सिंह गहरवार राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने के कारण बीएमओ साहब की तानाशाही अपने चरम पर है हालात यह है कि बीएमओ साहब के चलते पूरा स्वास्थ्य विभाग ही निरंकुश हो गया है 10 डॉक्टर पदस्थ होने के बावजूद भी ओपीडी में मात्र सेवा दे रहे हैं 2 डॉक्टर ,बाकी सब अपने कमरे में बैठकर कर रहे प्रैक्टिस, गोपनीय सूत्र द्वारा पता चला है कि डॉक्टर अपनी स्वेच्छा से बिना किसी टाइम के आते हैं और अटेंडेंस रजिस्टर में दस्तखत कर के चले जाते हैं रिपोर्टर मिथिलेश त्रिपाठी द्वारा जब स्वास्थ्य विभाग में अटेंडेंस रजिस्टर की मांग की गई तो वहां पर पदस्थ कर्मचारियों ने रजिस्टर नहीं दिखाया बल्कि बहानेबाजी की स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा बताया गया की अटेंडेंस रजिस्टर फार्मासिस्ट महेंद्र द्विवेदी जी के पास में है महेंद्र दुबे जी संपर्क करने पर पता चला कि रजिस्टर उनके पास नहीं हैं महेंद्र द्विवेदी जी का कहना सही है कि फार्मासिस्ट के पास रजिस्टर रखने की क्या आवश्यकता है मऊगंज में पदस्थ प्रकाश साहू जो कि बीपीएम के पद में पदस्थ हैं वह रिपोर्टर मिथिलेश त्रिपाठी से बहस बाजी भी किए, और साथ ही प्रकाश साहू द्वारा कहा गया बीएमओ पंकज सिंह का मतलब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ,, यह हाल है सिविल अस्पताल मऊगंज में पदस्थ कर्मचारियों का,, कहा जाता है कि जब राजा ही दुराचारी होगा तो प्रजा के क्या कहने यह कहावत चरितार्थ करते मऊगंज सिविल अस्पताल में पदस्थ कर्मचारी और बीएमओ पंकज सिंह गहरवार ,

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर