शिव सिंह फिर बने जनता दल सेक्युलर मध्य प्रदेश के अध्यक्ष

By mnnews24x7.com Tue, Sep 10th 2019 मिसिरगवां समाचार     


राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी दी गई
जगह
==================≠
पार्टी पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष एचडी देवे गौड़ा जी के प्रति हर्ष व्यक्त किया
====================
मध्य प्रदेश 10 सितंबर 2019... जनता दल सेक्यूलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवे गौड़ा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जनता दल सेक्यूलर के कुछ प्रदेश इकाइयों में फेरबदल के साथ ज्यादातर प्रदेश इकाइयों के अध्यक्षों को यथावत जगह दी है ,जिसमें शिव सिंह एडवोकेट को मध्य प्रदेश जनता दल सेक्यूलर का दोबारा अध्यक्ष बनाया गया है lराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेगौड़ा जी ने शिव सिंह को राष्ट्रीय कार्यसमिति में भी शामिल किया है , ज्ञात हो कि शिव सिंह लगातार सन 2013 से प्रदेश अध्यक्ष हैंl उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष इदरीश खान, प्रदेश सह सचिव पुष्पेंद्र सिंह चंदेल एडवोकेट, जिला अध्यक्ष मोहम्मद आबिद राजू ,महासचिव रामेश्वर सोनी, अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता मोहम्मद शरीफ मास्टर ने बताया कि आज पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गयाl
पार्टी नेताओं ने शिव सिंह के पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवे गौड़ा सहित राष्ट्रीय कमेटी के प्रति आभार व्यक्त किया हैl

Similar Post You May Like

ताज़ा खबर